ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में EV क्रांति की तैयारी! हर 50 KM पर बनेगा चार्जिंग स्टेशन, इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगी नई रफ्तारBihar News: अब पटना से मिनटों में पहुंचेंगे बिहार के ये मशहूर स्थल, हेलीकॉप्टर सेवा से बदलेगा पर्यटन का अंदाजBihar weather : बिहार में मानसून की रफ्तार धीमी! 16 जिलों में अभी बारिश का इंतजार, जानें कब मिलेगी गर्मी से राहतराजधानी में चढ़ने नहीं दिया तो भड़क गये परीक्षार्थी, कटिहार स्टेशन पर इंजन के सामने करने लगे हंगामामुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड: इलाज के दौरान एक और महिला की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 8Bihar News: बिहार में EV क्रांति की तैयारी! हर 50 KM पर बनेगा चार्जिंग स्टेशन, इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगी नई रफ्तारBihar News: अब पटना से मिनटों में पहुंचेंगे बिहार के ये मशहूर स्थल, हेलीकॉप्टर सेवा से बदलेगा पर्यटन का अंदाजBihar weather : बिहार में मानसून की रफ्तार धीमी! 16 जिलों में अभी बारिश का इंतजार, जानें कब मिलेगी गर्मी से राहतराजधानी में चढ़ने नहीं दिया तो भड़क गये परीक्षार्थी, कटिहार स्टेशन पर इंजन के सामने करने लगे हंगामामुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड: इलाज के दौरान एक और महिला की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 8

बेगूसराय में ट्रेन से कटकर 16 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत, सिर धड़ से हुआ अलग

बेगूसराय के बरौनी स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से 16 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि सिर धड़ से अलग हो गया। पुलिस जांच में जुटी है।

Bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय जिले के बरौनी रेलवे स्टेशन क्षेत्र में शनिवार को हुए एक दर्दनाक हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। स्टेशन के पश्चिमी केबिन के पास ट्रेन की चपेट में आने से 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। 


हादसा इतना भीषण था कि उसका सिर धड़ से अलग हो गया और शव दो टुकड़ों में बंट गया। मृतक की पहचान नगर परिषद बरौनी वार्ड संख्या-08 निवासी मिठ्ठू साह के पुत्र दुर्गेश साह के रूप में की गई है। वह उम्र में महज 16 साल का था।


पुलिस मौके पर पहुंची, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया


घटना की सूचना मिलते ही बरौनी आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।


अब तक स्पष्ट नहीं, किस वजह से युवक पहुंचा ट्रैक पर

स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के वक्त किसी ने दुर्गेश को रेलवे ट्रैक पर जाते हुए नहीं देखा। यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह कहां जा रहा था और किन परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आया। पुलिस सूत्रों की मानें तो युवक का शव रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में पड़ा मिला। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।


परिजनों में मचा कोहराम 

अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से परिवार और आसपास के इलाके में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक स्वस्थ किशोर की इस तरह दर्दनाक मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता