ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में घर बनाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब नक्शा पास कराना होगा आसान, 30 दिन में मिलेगी मंजूरीBihar News; बिहार में क्रिकेटरों की बल्ले-बल्ले! अब भारतीय टीम के खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, सरकार का बड़ा प्लानBIHAR News: बिहार में बालू को लेकर बड़ा आदेश, 4 महीने तक नहीं होगा खनन; सरकार ने बनाई नई योजनाBihar News: बिहार में EV क्रांति की तैयारी! हर 50 KM पर बनेगा चार्जिंग स्टेशन, इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगी नई रफ्तारBihar News: अब पटना से मिनटों में पहुंचेंगे बिहार के ये मशहूर स्थल, हेलीकॉप्टर सेवा से बदलेगा पर्यटन का अंदाजBihar News: बिहार में घर बनाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब नक्शा पास कराना होगा आसान, 30 दिन में मिलेगी मंजूरीBihar News; बिहार में क्रिकेटरों की बल्ले-बल्ले! अब भारतीय टीम के खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, सरकार का बड़ा प्लानBIHAR News: बिहार में बालू को लेकर बड़ा आदेश, 4 महीने तक नहीं होगा खनन; सरकार ने बनाई नई योजनाBihar News: बिहार में EV क्रांति की तैयारी! हर 50 KM पर बनेगा चार्जिंग स्टेशन, इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगी नई रफ्तारBihar News: अब पटना से मिनटों में पहुंचेंगे बिहार के ये मशहूर स्थल, हेलीकॉप्टर सेवा से बदलेगा पर्यटन का अंदाज

BIHAR: बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही ने ले ली बच्चे की जान, पोल छूते ही मौत

बेगूसराय के वीरपुर थाना क्षेत्र के रामपुर बहुआरा गांव में करंट की चपेट में आने से इंटर छात्र प्रिंस कुमार की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर पूर्व शिकायतों के बावजूद लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं।

Bihar
प्रिंस की क्या गलती थी?
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों के चलते एक मासूम की जान चली गयी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह दर्दनाक घटना वीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर बहुआरा गांव की है। 


जहां 17 साल के छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। बिजली के पोल में करंट दौड़ रहा था जिसकी जानकारी किसी को नहीं थी। बच्चे के पोल छूते ही करंट लगा और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान वार्ड संख्या-1 निवासी सिकंदर महतो के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में की गई है। इलाके के लोग बिजली विभाग के लापरवाही अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 


परिजनों ने बताया कि बारिश के कारण घर के पास लगे बिजली पोल में करंट दौड़ रहा था। जैसे ही प्रिंस कुमार ने पोल को छुआ, उसे जोरदार झटका लगा और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वार्ड सदस्य नीतीश कुमार ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। 


उनका कहना है कि इस पोल में करंट आने की शिकायत पहले भी कई बार की गई थी, लेकिन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रिंस कुमार की मौत के बाद उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने माता-पिता का छोटा बेटा था और उसके एक बड़ी बहन और बड़ा भाई है। प्रिंस की उम्र महज 17 साल थी और वह इंटरमीडिएट का छात्र था, जो इस बार अपने फाइनल एग्जाम की तैयारी कर रहा था। 


उसके पिता एक मजदूर हैं और अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। प्रिंस की मौत के बाद उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है और आसपास के लोगों में मायूसी छाया हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही वीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।  इस घटना के बाद परिवार को न्याय दिलाने के लिए जांच और कार्रवाई की मांग उठने लगी है। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है और वे जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता