ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

BIHAR: दो शिक्षकों की विदाई पर नम हुईं आंखें, बच्चों और शिक्षकों ने भावुक होकर कहा 'अलविदा'

बेगूसराय के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कैलाशपुर में शिक्षकों राजहंस कुमार और अमिता कुमारी को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। छात्र-छात्राओं और सहकर्मियों ने भावुक माहौल में दी शुभकामनाएं।

BIHAR
गुरु को सम्मान
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय के सदर प्रखंड उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कैलाशपुर में कार्यरत दो समर्पित शिक्षकों को विदाई देते हुए विद्यालय परिसर में शनिवार को एक भावनात्मक माहौल देखने को मिला। शिक्षक राजहंस कुमार, जिन्हें BPSC चयन के पश्चात प्राथमिक विद्यालय खोटाटिकुल, मुंगेर में पदस्थापित किया गया है, एवं शिक्षिका अमिता कुमारी, जिन्हें जीपीएस नारेपुर चट्टी, बछवाड़ा में प्रधानाध्यापिका के रूप में पदोन्नति मिली है — इन दोनों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।


विद्यालय में आयोजित इस समारोह में छात्र-छात्राओं सहित समस्त शिक्षकगण एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। छात्रों ने अपने प्रिय शिक्षकों को अलविदा कहते हुए भावुक होकर विदाई दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री कृष्ण दास ने विद्यालय परिवार की ओर से दोनों को अंग वस्त्र, डायरी, पुष्पगुच्छ, चादर, फूलों की माला और कलम भेंट कर सम्मानित किया। विद्यालय परिवार ने बताया कि राजहंस कुमार और अमिता कुमारी ने अपने कार्यकाल में बच्चों के साथ गहरा भावनात्मक रिश्ता बनाया और शिक्षण के प्रति उनकी निष्ठा प्रशंसनीय रही।


समारोह में उपस्थित शिक्षकगण: उपेन्द्र चौधरी, प्रियरंजन कुमार, प्रेम कुमार, घनश्याम मुमारी, दिनेश कुमार, सज्जन कुमार शर्मा, मृत्युंजय अभय शंकर आर्य, शिक्षिका कुमारी कामिनी, आभा कुमारी, इंदु कुमारी, जुबी कुमारी, दीपा कुमारी, लिपि, नीलू कुमारी, रियाज प्रवीण, सुनीता कुमारी, सोनाली कुमारी, कविता कुमारी, सपना कुमारी, अनुराधा कुमारी, एवं लता कुमारी विद्यालय परिसर में विदाई के इस क्षण ने सभी की आंखें नम कर दीं। शिक्षक-शिक्षिका को उनके आगामी कार्यस्थलों के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

BIHAR: दो शिक्षकों की विदाई पर नम हुईं आंखें, बच्चों और शिक्षकों ने भावुक होकर कहा 'अलविदा'BIHAR: दो शिक्षकों की विदाई पर नम हुईं आंखें, बच्चों और शिक्षकों ने भावुक होकर कहा 'अलविदा'BIHAR: दो शिक्षकों की विदाई पर नम हुईं आंखें, बच्चों और शिक्षकों ने भावुक होकर कहा 'अलविदा'BIHAR: दो शिक्षकों की विदाई पर नम हुईं आंखें, बच्चों और शिक्षकों ने भावुक होकर कहा 'अलविदा'

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता