ब्रेकिंग
Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग✦Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग

बेगूसराय में पुरातन कार्यकर्ता समागम: प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सहित कई भाजपा नेता हुए शामिल

बेगूसराय में पूरातन कार्यकर्ता समागम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और राष्ट्र निर्माण में संगठन की ऐतिहासिक भूमिका पर प्रकाश डाला।

bihar
पुरातन कार्यकर्ता समागम
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में आयोजित पुरातन कार्यकर्ता समागम कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने शिरकत की। इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के वर्तमान एवं पूरातन कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजय सरावगी ने कहा कि दिनकर जी की धरती बेगूसराय में एबीवीपी के पुराने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करना उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक मजबूत आधार रही है। धारा 370 के हटने से लेकर राम मंदिर आंदोलन तक, विद्यार्थी परिषद ने कई ऐतिहासिक आंदोलनों का नेतृत्व किया है।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जिस सशक्त, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत का सपना देखा था, उसे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार किया जा रहा है। भारत माता को पुनः परम वैभव पर पहुंचाने का संकल्प प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में निरंतर आगे बढ़ रहा है।


उन्होंने कहा कि हजारों वर्ष पूर्व ध्वस्त किए गए सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण देश के सांस्कृतिक पुनर्जागरण और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन चुका है और आने वाले समय में तीसरी आर्थिक शक्ति बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। इसके साथ ही भारत सैन्य शक्ति के रूप में भी वैश्विक मंच पर मजबूती से उभरा है। कार्यक्रम के दौरान एबीवीपी के पूरातन कार्यकर्ताओं के साथ संवाद पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संजय सरावगी ने कहा कि ऐसे आयोजन संगठन की जड़ों को और अधिक मजबूत करते हैं तथा नई पीढ़ी को प्रेरणा देने का कार्य करते हैं।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता