ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

बेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाए

बेगूसराय के लोहियानगर थाना क्षेत्र में चोरों ने कथित तौर पर नशीला स्प्रे छिड़ककर प्रोफेसर और अवर योजना अधिकारी के घर से 8 लाख रुपये नकद और करीब 40 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

बिहार न्यूज
एक ही फ्लैट के दो कमरों को बनाया निशाना
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में चोरों का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला लोहियानगर थाना क्षेत्र के बाघा मोहल्ला का है, जहां सोमवार की देर रात बेखौफ चोरों ने एक फ्लैट के दो कमरों को निशाना बनाकर करीब 48 लाख रुपये की चोरी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने पहले घर में सो रहे लोगों पर नशीला स्प्रे छिड़का, जिससे किसी की नींद नहीं खुली और फिर आराम से नकदी और लाखों रुपये के जेवरात समेटकर फरार हो गए।


पीड़ितों में एक कॉलेज के प्रोफेसर गोविंद कुमार और दूसरे अवर योजना अधिकारी अरविंद कुमार शामिल हैं। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल है।


प्रोफेसर गोविंद कुमार ने बताया कि सोमवार रात वह अपने परिवार के साथ कमरे में सो रहे थे। देर रात घर में खटपट की आवाज सुनकर उनकी पत्नी उठीं, लेकिन कुछ ही देर बाद वह बेहोश जैसी हो गईं। इसके बाद घर में मौजूद किसी भी सदस्य की नींद नहीं खुली। सुबह जब सभी जागे तो देखा कि गोदरेज का लॉक टूटा हुआ था और उसमें रखे करीब छह लाख रुपये नकद तथा लगभग 30 लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवरात गायब थे।


इसी फ्लैट के दूसरे कमरे में रह रहे अवर योजना अधिकारी अरविंद कुमार के घर की भी छिटकनी तोड़कर चोर अंदर घुस गए। वहां से दो लाख रुपये नकद और करीब 10 लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवरात चोरी कर लिए गए। इस तरह दोनों कमरों से कुल आठ लाख रुपये नकद और लगभग 40 लाख रुपये के जेवरात लेकर चोर फरार हो गए।


घटना की सूचना मिलते ही लोहियानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। प्रारंभिक जांच में नशीला स्प्रे इस्तेमाल किए जाने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।


एक ही फ्लैट के दो कमरों में एक साथ हुई इस बड़ी चोरी ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है और जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता