ब्रेकिंग
नालंदा में एडवोकेट के बेटे की हत्या से सनसनी, सिर कुचलकर नहर में फेंका शव; प्रेमिका के परिजनों पर आरोपसांसद दिनेश चंद्र यादव के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट, साइबर थाना में FIR दर्जबाढ़ से त्राहिमाम के बीच PM मोदी का जन्मदिन मनाने पर विपक्ष हमलावर, RJD ने सरकार को घेरा; सरकारी खर्च पर उठाए सवालपोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर शव के साथ ये कैसा सलूक? चादर पकड़कर 20 मीटर तक घसीटता रहा शख्स, VIDEO वायरलमुजफ्फरपुर में 100 से ज्यादा जीविका दीदियों से ठगी का मामला गरमाया, कोर्ट ने बैंक से मांगे लोन के कागजात; DPM से जवाब तलबनालंदा में एडवोकेट के बेटे की हत्या से सनसनी, सिर कुचलकर नहर में फेंका शव; प्रेमिका के परिजनों पर आरोपसांसद दिनेश चंद्र यादव के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट, साइबर थाना में FIR दर्जबाढ़ से त्राहिमाम के बीच PM मोदी का जन्मदिन मनाने पर विपक्ष हमलावर, RJD ने सरकार को घेरा; सरकारी खर्च पर उठाए सवालपोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर शव के साथ ये कैसा सलूक? चादर पकड़कर 20 मीटर तक घसीटता रहा शख्स, VIDEO वायरलमुजफ्फरपुर में 100 से ज्यादा जीविका दीदियों से ठगी का मामला गरमाया, कोर्ट ने बैंक से मांगे लोन के कागजात; DPM से जवाब तलब

Bihar news: बेगूसराय में 20 लाख की विदेशी शराब बरामद, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Bihar news: बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्करी रुक नहीं रही है। बेगूसराय जिले में मंझौल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से करीब 20 लाख रुपये की विदेशी शराब जब्त की है। इस सफलता को शराब तस्करी के खिलाफ एक मजबूत कदम माना जा रहा है।

बिहार शराबबंदी, शराब तस्करी, बेगूसराय पुलिस कार्रवाई, विदेशी शराब जब्ती, मंझौल थाना, शराब माफिया, फूल मोहम्मद गिरफ्तार, SH-55, Begusarai liquor smuggling, Bihar prohibition, foreign liquor seized, Man
शराबबंदी के बावजूद तस्करी हो रही है
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Bihar news: बिहार में  शराबबंदी लागू है लेकिन  शराब तस्करी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बेगूसराय जिले के मंझौल थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए करीब 20 लाख रुपये की विदेशी शराब जब्त की है। यह खेप एक डीसीएम ट्रक में सिउरी गांव के पास राज्य राजमार्ग 55 (SH-55) पर पकड़ी गई।



मंझौल डीएसपी नवीन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल नंबर की एक ट्रक को रोका। जब ट्रक की तलाशी ली गई, तो उसमें से 180 एमएल की 230 कार्टून विदेशी शराब बरामद की गई, जिनमें प्रत्येक कार्टून में 48 बोतलें थीं। कुल मात्रा 2001 लीटर आंकी गई है। शराब की बाजार कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है।


पुलिस ने ट्रक चालक फूल मोहम्मद, निवासी विशनपुर बहनगरी, थाना सकरा, जिला मुजफ्फरपुर को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह शराब मंझौल क्षेत्र में खुदरा बिक्री के लिए लाई जा रही थी।


फिलहाल पुलिस ड्राइवर से पूछताछ कर तस्करी नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाल रही है। अधिकारियों का मानना है कि यह कार्रवाई शराब माफियाओं के नेटवर्क के लिए बड़ा झटका है। पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि शराब के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा और तस्करों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।