ब्रेकिंग
Bihar News: 100 दिन में क्या-क्या हुआ? सम्राट सरकार की उपलब्धियों का बनेगा रिपोर्ट कार्ड, BJP ने शुरू की तैयारीBihar News: अब घंटों का सफर होगा मिनटों में! बिहार का सबसे खास 6 लेन गंगा पुल इस महीने में होगा शुरूBihar weather: बिहार में मानसून के बीच गर्मी का कहर! 24 घंटे में आंधी-वज्रपात का अलर्ट, जानें अपने जिले का हालक्या यही शराबबंदी है? ऑटो बना शराब तस्करी का जरिया, सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाईदीपक प्रकाश 2-4 महीने नहीं बल्कि 2030 तक मंत्री रहेंगे, उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावाBihar News: 100 दिन में क्या-क्या हुआ? सम्राट सरकार की उपलब्धियों का बनेगा रिपोर्ट कार्ड, BJP ने शुरू की तैयारीBihar News: अब घंटों का सफर होगा मिनटों में! बिहार का सबसे खास 6 लेन गंगा पुल इस महीने में होगा शुरूBihar weather: बिहार में मानसून के बीच गर्मी का कहर! 24 घंटे में आंधी-वज्रपात का अलर्ट, जानें अपने जिले का हालक्या यही शराबबंदी है? ऑटो बना शराब तस्करी का जरिया, सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाईदीपक प्रकाश 2-4 महीने नहीं बल्कि 2030 तक मंत्री रहेंगे, उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा

बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल

बेगूसराय के एनएच-31 पर तेज रफ्तार मिनी बस ई-रिक्शा को बचाने के दौरान डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए, तीन की हालत गंभीर है। घटना सीसीटीवी में कैद हुई।

बिहार न्यूज
CCTV में कैद हुई हादसे की तस्वीर
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में एनएच-31 पर  एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सिंघौल थाना क्षेत्र के पास एक तेज रफ्तार मिनी बस सामने आए ई-रिक्शा को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। इस हादसे में आधी दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।


500 मीटर तक घिसटती रही बस


घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बरौनी की ओर से आ रही मिनी बस के सामने अचानक एक ई-रिक्शा आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने स्टीयरिंग मोड़ा, लेकिन अत्यधिक रफ्तार के कारण संतुलन बिगड़ गया। बस करीब 500 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही और आखिरकार डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।


मौके पर मची अफरा-तफरी


हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बस से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार तीन घायलों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, जबकि अन्य का इलाज जारी है।


पुलिस जांच में जुटी


सूचना मिलते ही सिंघौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पड़ताल कर रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और अचानक ब्रेक/मोड़ को हादसे की वजह माना जा रहा है।


सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल


इस भीषण हादसे ने एक बार फिर एनएच-31 पर यातायात सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ओवरस्पीडिंग पर सख्ती, ई-रिक्शा व अन्य धीमी गति के वाहनों के लिए अलग लेन और नियमित ट्रैफिक निगरानी की मांग की है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घायलों के बेहतर इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता