ब्रेकिंग
बिहार MLC चुनाव में किसका खेल बिगाड़ेंगे बागी? अनंत सिंह फैक्टर से लेकर कांग्रेस की बगावत तक... बिहार MLC चुनाव में फंस गया जीत का गणित!✦Bihar MLC Election : बिहार की 8 MLC सीटों पर घमासान, आज साफ होगी चुनावी तस्वीर; 5.32 लाख वोटर करेंगे फैसला✦Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं✦बिहार MLC चुनाव में किसका खेल बिगाड़ेंगे बागी? अनंत सिंह फैक्टर से लेकर कांग्रेस की बगावत तक... बिहार MLC चुनाव में फंस गया जीत का गणित!✦Bihar MLC Election : बिहार की 8 MLC सीटों पर घमासान, आज साफ होगी चुनावी तस्वीर; 5.32 लाख वोटर करेंगे फैसला✦Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बलान नदी में डूबने से इंटरमीडिएट के छात्र की मौत, स्नान करने के दौरान हुआ हादसा

Bihar News: बेगूसराय के वीरपुर में बलान नदी में स्नान करने के दौरान 18 वर्षीय इंटरमीडिएट छात्र गौरव कुमार की डूबने से मौत हो गई। साथियों के साथ नदी में नहाने गए गौरव का गहरे पानी में पैर फिसल गया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बेगूसराय के वीरपुर थाना क्षेत्र के गेनहरपुर पंचायत स्थित जयमंगला घाट के पास सोमवार की दोपहर बलान नदी में स्नान करने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। गहरे पानी में पैर फिसलने से इंटरमीडिएट के 18 वर्षीय छात्र गौरव कुमार की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।



मृतक की पहचान परोड़ा निवासी सीताराम महतो के 18 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गौरव अपने तीन साथियों के साथ सोमवार दोपहर बलान नदी में स्नान करने गया था। इसी दौरान वह नदी के गहरे पानी में चला गया और अचानक पैर फिसलने के कारण डूबने लगा।



गौरव को डूबता देख उसके साथियों ने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उसे नदी से बाहर निकाला। आनन-फानन में गौरव को वीरपुर पीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



बताया गया कि गौरव बचपन से ही गेनहरपुर में अपने मौसा लक्ष्मी महतो के यहां रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह यूएचएस प्लस टू विद्यालय, रामपुर में इंटरमीडिएट का छात्र था। होनहार छात्र की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।



घटना की सूचना मिलते ही वीरपुर थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार पुलिस बल के साथ पीएचसी पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बेगूसराय भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता