ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

Bihar News: सरस्वती पूजा पंडाल में बुर्का पहन भोजपुरी गाने पर डांस, अब पुलिस ने लिया एक्शन

Bihar News: बेगूसराय से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवक बुर्का पहनकर अश्लील गाने पर डांस करता दिख रहा है

Bihar News:
Bihar News:
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar News: बिहार के कई अन्य हिस्सों में सरस्वती पूजा बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। लेकिन बिहार के बेगूसराय जिले में सरस्वती पूजा के दौरान दो युवक बुर्का पहन कर डांस करते नजर आए। अब इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। हालांकि, फर्स्ट बिहार इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वीडियो में नजर आ रहा है कि बुर्का पहने दो लोग स्टेज पर जमकर डांस कर रहे हैं। 


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सरस्वती पूजा के दौरान दोनों युवक ने भोजपुरी गाने पर बुर्का पहन कर यह डांस किया गया है। यह पूरा मामला फुलवड़िया के धोबी टोला वार्ड संख्या-20 का है। बताया जा रहा है कि यहां सरस्वती पूजा के अवसर पर दो युवकों ने सोमवार की रात बुर्का पहन कर डांस किया था। पुलिस ने इस मामले में दोनों युवकों को हिरासत में लिया है और आगे की तफ्तीश की जा रही है। वीडियो में नजर आ रहा है कि जिस वक्त बुर्का पहन कर डांस किया जा रहा था उस वक्त वहां कई अन्य लोग भी मौजूद थे।


इस मामले में पुलिस ने बताया कि यह पूरा मामला फुलवड़िा थाना क्षेत्र के फुलवड़ियागंज का है। यहां सरस्वती पूजा के पंडाल में दो लड़के बुर्का पहन कर डांस कर रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने वहां पहुंच कर अपनी छानबीन की है। जांच में यह मामला सही पाया गया है। दोनों लड़कों को तत्काल हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है और स्थिति सामान्य है।


इसके साथ ही सरस्वती पूजा के लाइसेंसधारी के विरूद्ध निरोधात्मक एवं बाण्ड डाउन की प्रक्रिया करते हुए विधि सम्मत अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी है। 20 की है। उन्होंने बताया किफुलवड़िया थाना को एक सूचना मिली कि फुलवड़िया गंज धोबी टोला वार्ड नंबर बीस में सरस्वती पूजा पंडाल में बीते रात्रि में कुछ युवको के द्वारा मुस्लिम लड़कियो के वेश-भूषा बनाकर डांस की गयी है।


इधर,इस संबंध मे डीएसपी मुख्यालय रमेश प्रसाद सिंह ने बताया की सरस्वती पूजा के पंडाल मे दो लड़को द्वारा बुर्का पहनकर डांस किया गया था। सुचना के बाद मौके पर पहुँच कर पुलिस ने जाँच पड़ताल की तो मामला सत्य पाया गया। इस मामले मे पुलिस ने दोनों लड़को को डिटेन किया है और उनको बाउंड डाउन कराया है और उनसे अग्रतर पूछताछ की जा रही है। पूछ ताछ के बाद अग्रतर कारवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता