ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

ट्रेन से कटकर मजदूर की मौत, घर में मचा कोहराम

BEGUSARAI : बेगूसराय में ट्रेन से कटकर एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई. इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. घटना बरौनी रेल थाना अंतर्गत सिमरिया स्थित शीतला स्थान के समीप की

ट्रेन से कटकर मजदूर की मौत, घर में मचा कोहराम
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में ट्रेन से कटकर एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई. इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. घटना बरौनी रेल थाना अंतर्गत सिमरिया स्थित शीतला स्थान के समीप की है. मृतक की पहचान बरौनी थाना अंतर्गत अमरपुर निवासी ललित राय के पुत्र विक्रम कुमार के रूप में की गई है.


बताया जाता है कि विक्रम कुमार बेगूसराय से मजदूरी कर अपने साइकिल से सवार होकर घर वापस जा रहा था. उसी दरमियान सिमरिया स्थित शीतला स्थान के पास रेल ट्रेक क्रॉस कर रहा था. अचानक ट्रेन की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई. मौके पर बरौनी जीआरपी थाने के पुलिस ने पहुंचकर इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी. सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.


मिली जानकारी के अनुसार मृतक विक्रम कुमार राजमिस्त्री का काम करता था. वह काम कर अपने घर लौट रहा था. फिलहाल बरौनी जीआरपी थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता