ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : ट्रेन से कटकर दो महिलाओं की मौत, गांव में पसरा मातम

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय जिले से इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां ट्रेन से काटकर दो महिलाओं की मौत हो गई है. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. दो महिलाओं की

बिहार : ट्रेन से कटकर दो महिलाओं की मौत, गांव में पसरा मातम
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय जिले से इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां ट्रेन से काटकर दो महिलाओं की मौत हो गई है. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. दो महिलाओं की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. 


मामला बखरी थाना इलाके की बताई जा रही है. मृतकों की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 4 सुगा गांव के रहने वाले वरण यादव की 35 वर्षीय पत्नी ललिता देवी और गणेश यादव की 40 वर्षीय पत्नी ललिता देवी बताया जा रहा है. परिजनों ने बताया कि रिश्ते में दोनों महिला चचेरी गोतनी थी और दोनों एक साथ ही मवेशी के लिए चारा लेकर बभायन बहियार से लौट रही थी. 


जानकरी के अनुसार, समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड के निशहरा पुल संख्या 7 को पार कर ही रही थी तभी राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गई जिससे दोनों की मौत मौके पर हो गई. वहीं घटना की सूचना मिलते ही बखरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज आगे की जांच में जुट गई है. 

टैग्स