ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

मातम में बदली खुशियां: तिलक और बर्थडे पार्टी में जा रहे दो युवकों की मौत, दो बाइक की टक्कर में गई जान

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां तिलक और बर्थडे पार्टी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गई। दो बाइक की सीधी टक्कर में जहां बहन के तिलक में जा रहे युवक की मौत हो

मातम में बदली खुशियां: तिलक और बर्थडे पार्टी में जा रहे दो युवकों की मौत, दो बाइक की टक्कर में गई जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां तिलक और बर्थडे पार्टी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गई। दो बाइक की सीधी टक्कर में जहां बहन के तिलक में जा रहे युवक की मौत हो गई वहीं दूसरे युवक की मौत बर्थडे पार्टी में जाने के दौरान हो गई है। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के गौरा पेट्रोल पंप स्थित एनएच 28 की है। 


मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जिनेदपुर गांव वार्ड 1 निवासी दिना सदा के 26 वर्षीय बेटे मोहन सदा और लाखों सहायक थाना क्षेत्र के कासिमपुर आजाद नगर निवासी अरुण राय के 26 वर्षीय बेटे प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रिंस अपने साले के बेटे की बर्थडे पार्टी में शामिल होने जा रहा था। वही दूसरा युवक मोहन सदा अपनी बहन के तिलक समारोह के लिए जा रहा था, इसी दौरान गौड़ा के पास एनएच 28 पर विपरीत दिशा से आ रही बाइक सवार ने जबरदस्त टक्कर मार दी।


हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसे बेगूसराय रेफर कर दिया। बेगूसराय में इलाज के दौरान जख्मी युवक की मौत हो गई। पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद के लाश परिजनों को सौंप दिया है। आक्रोशित लोगों ने जीरो माइल के पास एनएच 31 को जामकर विरोध प्रदर्शन किया। करीब तीन घंटे के बाद जाम को खत्म कराया जा सका।



रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता