ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

टंकी में गिरने से मजदूर की मौत, मचा कोहराम

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक मजदूर की गटर के टंकी में अचानक गिरने से दर्दनाक मौत हो गई. घटना लाखो थाना क्षेत्र के लाखो पेट्रोल पंप के समीप की है. मृतक की पहचान मधेपुरा जिले के रहने

टंकी में गिरने से मजदूर की मौत, मचा कोहराम
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक मजदूर की गटर के टंकी में अचानक गिरने से दर्दनाक मौत हो गई. घटना लाखो थाना क्षेत्र के लाखो पेट्रोल पंप के समीप की है. मृतक की पहचान मधेपुरा जिले के रहने वाले अजीत कुमार के रूप में की गई है. 


बताया जाता है कि अजीत कुमार बेगूसराय के लाखो पेट्रोल पंप के पास कई मजदूरों के साथ टाइल्स का काम करता था. देर रात काम होने के बाद पेट्रोल पंप के मुंशी उसे काम करने के लिए बुलाकर ले गए लेकिन जिस जगह मजदूर अजीत कुमार काम कर रहा था, उसे पता नहीं था कि वहां गटर की टंकी है और ना ही उसे मुंशी ने उस बारे में बताया. जिस कारण अचानक अजीत कुमार टंकी में गिर गया. जैसे ही गटर के टंकी में गिरने की जानकारी मजदूरों को लगी, काफी अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया.  सभी मजदूरों के द्वारा अजीत को निकालने की काफी कोशिश की गई लेकिन उसे निकाला नहीं जा सका. 


बाद में वहां पर दो जेसीबी को लाया गया. तकरीबन 10 घंटे के बाद जेसीबी से जमीन खोदने पर अजीत का शव निकाला गया. मजदूरों ने आरोप लगाया कि यह हादसा मुंशी की लापरवाही के कारण हुआ है. फिलहाल लाखो थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता