ब्रेकिंग
छपरा में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, हवाई अड्डा परिसर में शव मिलने से इलाके में सनसनीजमुई कांड के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी कार्रवाई... 120 प्रोफाइल पर FIR दर्ज, पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों को चेतावनीपटना में 45 दिन ट्रैफिक रहेगा प्रभावित… इस रूट से जीरो माइल तक वाहनों की एंट्री बंद, जानें कौन-सा रास्ता रहेगा खुलाबिहार में रेल यात्रियों की सुरक्षा होगी और पुख्ता... 4 हजार KM ट्रैक का होगा ऑडिट, सुनसान जगहों पर लगेंगे सोलर कैमरेयात्रीगण कृपया ध्यान दें... आज सफर से पहले जरूर चेक करें अपना रूट! 14 ट्रेनें रद्द, 30 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्टछपरा में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, हवाई अड्डा परिसर में शव मिलने से इलाके में सनसनीजमुई कांड के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी कार्रवाई... 120 प्रोफाइल पर FIR दर्ज, पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों को चेतावनीपटना में 45 दिन ट्रैफिक रहेगा प्रभावित… इस रूट से जीरो माइल तक वाहनों की एंट्री बंद, जानें कौन-सा रास्ता रहेगा खुलाबिहार में रेल यात्रियों की सुरक्षा होगी और पुख्ता... 4 हजार KM ट्रैक का होगा ऑडिट, सुनसान जगहों पर लगेंगे सोलर कैमरेयात्रीगण कृपया ध्यान दें... आज सफर से पहले जरूर चेक करें अपना रूट! 14 ट्रेनें रद्द, 30 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्ट

Success Story: बिहार के एक DM और SP की दिलचस्प कहानी...IAS दूल्हा और IPS दुल्हन ने जब मंदिर में लिए थे सात फेरे, दिलचस्प है...

वर्तमान में IAS तुषार सिंगला बेगूसराय के DM हैं और IPS नवजोत सिम्मी BMP 8 की कमांडेंट हैं।

BIHAR
अनोखी प्रेम कहानी
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Success Story: बेगूसराय के जिलाधिकारी तुषार सिंगला और उनकी पत्नी BMP 8 की कमांडेंट नवजोत सिम्मी की प्रेम कहानी बेहद दिलचस्प है। इन दोनों IAS और IPS अधिकारी की मुलाकात लाल बहादुर शास्त्री नेशनल अकैडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन में ट्रेनिंग के दौरान हुई थी जिसके बाद दोनों अच्छे दोस्त बन गये। फिर यह दोस्ती कब प्यार में बदल गयी पता नहीं चला जिसके बाद डीएम तुषार सिंगला ने आईपीएस नवजोत सिम्मी को जीवनसाथी बना लिया। 


14 फरवरी वैलेंटाइन डे के दिन ही सिम्मी तुषार से मिलने बंगाल स्थित उनके दफ्तर में पहुंच गई फिर वही पर दोनों ने रजिस्टर्ड मैरिज किया। जिसके बाद फिर दोनों ने मंदिर में जाकर शादी रचाई। आज हम इन दोनों अधिकारियों की अनोखी प्रेम कहानी की चर्चा कर रहे हैं। ट्रेनिंग के बाद आईपीएस नवजोत सिम्मी को बिहार कैडर मिला था जबकि तुषार सिंगला को पश्चिम बंगाल कैडर मिला था। ट्रेनिंग के दौरान ही दोनों की दोस्ती हुई और यह प्यार में तब्दिल हो गया। 


लेकिन पोस्टिंग के बाद दोनों अलग-अलग कैडर में चले गये। जिसके कारण मिलना जुलना भी बंद हो गया और काम में व्यस्त रहने के कारण बातचीत भी कम होने लगी। एक दिन दोनों ने पटना के एक रेस्टोरेंट में मिलने का प्लान बनाया। उसी वक्त दोनों ने शादी का फैसला ले लिया। लेकिन काम का प्रेशर ज्यादा रहने की वजह से दोनों को शादी के लिए समय नहीं मिल रहा था। 


दोनों के लिए छुट्टी लेना भी संभव नहीं था। इसलिए एक दिन खुद नवजोत सिम्मी बिहार से बंगाल पहुंच गयीं। वो दिन 14 फरवरी था उस दिन लोग वैलेंन्टाइन मना रहे थे। सम्मी ने वेलैंन्टाइन डे के ही दिन तुषार सिंगला से शादी करने की बात कही। सिम्मी पश्चिम बंगाल तुषार के दफ्तर पहुंच गई फिर दोनों ने वही रजिस्टर्ड मैरिज कर ली। जिसके बाद दोनों मंदिर जाकर भी शादी कर ली। आज दोनों अपने इस फैसले से काफी खुश हैं। दोनों अब एक बेटे के माता-पिता बन चुके हैं। वर्तमान में IAS तुषार सिंगला बेगूसराय के DM हैं और IPS नवजोत सिम्मी BMP 8 की कमांडेंट हैं।

Success Story: बिहार के एक DM और SP की दिलचस्प कहानी...IAS दूल्हा और IPS दुल्हन ने जब मंदिर में लिए थे सात फेरे, दिलचस्प है...

टैग्स