ब्रेकिंग
जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दजेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्द

शिव चर्चा के दौरान गिरा बिजली का हाईटेंशन तार, बुरी तरह से झुलसी आधा दर्जन महिलाएं

BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां शिव चर्चा के दौरान बिजली का हाईटेंशन तार अचानक गिर गया। करंट की चपेट में आने से आधा दर्जन महिलाएं बुरी त

शिव चर्चा के दौरान गिरा बिजली का हाईटेंशन तार, बुरी तरह से  झुलसी आधा दर्जन महिलाएं
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां शिव चर्चा के दौरान बिजली का हाईटेंशन तार अचानक गिर गया। करंट की चपेट में आने से आधा दर्जन महिलाएं बुरी तरह झुलस गयी। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। 


बताया जाता है कि बखरी थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में शिव चर्चा का आयोजन किया गया था। शिव चर्चा में शामिल होने के लिए गांव की महिलाएं पहुंची थी। तभी इसी दौरान अचानक बिजली का हाई टेंशन तार गिर गया और इसके चपेट में आधा दर्जन महिलाएं आ गयी। इस हादसे में आधा दर्जन महिलाएं झुलस गई।


 जिन्हें आनन-फानन में बखरी पीएसची में ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के चिकित्सकों ने सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जिसके बाद सभी घायल महिलाओं को बेगूसराय सदर अस्पताल लाया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। सभी महिलाओं की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जाता है कि जहां पर शिव चर्चा हो रही थी वहां से 11 हजार वोल्ट का तार गया हुआ है। 11000 वोल्ट का तार अचानक जलकर महिलाओं पर गिर गया और सभी महिलाएं करंट की चपेट में आ गयी। बुरी तरह झुलसी महिलाओं का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है।


बताया जा रहा है कि मोहनपुर गांव में दोपहर करीब 2:00 बजे शिव चर्चा का सत्संग कार्यक्रम चल रहा था तभी सत्संग स्थल के ऊपर से गुजर रहा 11000 वोल्ट का हाई टेंशन तार गलकर नीचे गिर गया। वही बिजली की तार गिरते ही चारों तरफ चीख पुकार मच गई। और करंट के चपेट में आई आधा दर्जन महिला बुरी तरह से झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गयी। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। लोग इधर-उधर भागने लगे। 


लोगों ने बताया है कि महिलाओं को शरीर बहुत अधिक जल गया है। और सभी महिलाओं की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। वहीं लोगों ने यहह भी बताया कि बिजली विभाग को हाई टेंशन तार गिरने और महिला को झुलसने की जानकारी बखीर थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची बखरी पुलिस ने एंबुलेंस को बुलाया और घायलों को बखरी पीएचसी ले जाया गया। जहां बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया है। 


इस संबंध में बखरी एसडीओ सनी कुमार ने बताया है कि शिव चर्चा करने के दौरान हाई टेंशन तार गिरने से करंट के चपेट में तकरीबन 6 महिला आ गई है। फिलहाल सभी घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा गया है। घायल की पहचान बखरी थाना अंतर्गत निवासी 40 वर्षीय विभा देवी , 35 वर्षीय सुशीला देवी, 20 वर्षीय रानी कुमारी, 65 वर्षीय गायत्री देवी, 45 वर्षीय रंजु देवी , 70 वर्षीय कलावती, 60 वर्षीय उमा देवी, 60 वर्षीय अहिल्या देवी के रुप में हुई है।


रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता