ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक सजावट दुकान में अचानक भीषण आग लग गई और दुकान के मालिक समेत पूरे परिवार वाले उसी घर में फंस गए. आग लगने

दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक सजावट दुकान में अचानक भीषण आग लग गई और दुकान के मालिक समेत पूरे परिवार वाले उसी घर में फंस गए. आग लगने के बाद काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया है. घटना बखरी थाना क्षेत्र के बखीर का बाजार की है. 


बताया जाता है कि सजावट के दुकान में अचानक आग लग गई. आग लगने से दुकान के मालिक और बच्चे समेत पूरे परिवार के लोग ऊपरी मंजिल में फंस गए. लोग आग की लपटें देखकर इकट्ठा हो गए और आग बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन आग नहीं बुझा पाए. स्थानीय लोगों ने अपनी सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह बिजली के खंभे से सीढ़ी लगाकर चार बच्चे समेत परिजनों की जान बचा ली.


स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दमकल कर्मियों को दी. मौके पर दो दमकल गाड़ियों ने पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया. पीड़ित दुकानदार ने बताया कि आग लगने से घर में रखे टीवी, कपड़े, नगद सहित तीन लाख से अधिक का सामान जलकर राख हो गया. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता