ब्रेकिंग
जमीन की जमाबंदी में बड़ा फर्जीवाड़ा, CO और राजस्व कर्मी समेत 55 लोगों पर केस; डिजिटल सिस्टम पर भी उठे सवालराबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले का रंग बदला, भगवा हटाकर इस कलर से पेंट करा रही सरकार; लालू परिवार ने जताई थी आपत्तिमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंडशॉर्ट सर्किट से फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों की मशीनें और सामान जलकर राखकेंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मंजूर; क्या है वजह?जमीन की जमाबंदी में बड़ा फर्जीवाड़ा, CO और राजस्व कर्मी समेत 55 लोगों पर केस; डिजिटल सिस्टम पर भी उठे सवालराबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले का रंग बदला, भगवा हटाकर इस कलर से पेंट करा रही सरकार; लालू परिवार ने जताई थी आपत्तिमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंडशॉर्ट सर्किट से फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों की मशीनें और सामान जलकर राखकेंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मंजूर; क्या है वजह?

Road Accident in bihar: बिहार में सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, ऑटो और ट्रैक्टर की टक्कर में एक की मौत, दो लोग घायल

Road Accident in bihar: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार के कारण लगातार लोगों की जान जा रही है. ताजा घटना बेगूसराय से सामने आई है, जहां ऑटो और ट्रैक्टर की टक्कर में एक शख्स की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए हैं.

Road Accident in Bihar
सड़क हादसे में मौत
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Road Accident in bihar: बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है। इसी कड़ी में एक अनियंत्रित ऑटो ने खड़ी ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। जिससे ऑटो चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि ऑटो पर सवार दो यात्री गंभीर रूप से घायल है। घटना साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के कुरहा ढाला के पास पेट्रोल पंप स्थित NH- 31 की है।


स्थानीय लोगों ने घायल यात्रियों को साहेबपुरकमाल पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां प्राथमिकी उपचार के बाद उन्हे बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। बताया जाता है कि बेगूसराय से खगड़िया की ओर जा रही ट्रैक्टर एवं ऑटो में टक्कर हो गई। ऑटो इतनी तेज रफ्तार में थी कि ट्रैक्टर में टकराने के बाद उसके परखच्चे उड़ गए। 


घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस सव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। मृतक ऑटो चालक की पहचान लाखो थाना क्षेत्र के रमजानपुर के रहने वाले मोहम्मद अख्तर के 35 वर्षीय बेटे मोहम्मद शाकिर के रूप में हुई है।


वहीं घायलों की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के चौकी गांव वार्ड-10 के रहने वाले रासो सदा के करीब 20 वर्षीय पुत्र मिथिलेश कुमार एवं साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के आहो घाट वार्ड- 3 के रहने वाले विजेंद्र यादव के करीब 45 वर्षीय पुत्र राम विनय यादव के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि जख्मी मिथिलेश कुमार सिल्लीगुड़ी में रहकर मजदूरी करता था और वह घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया।


घटना के संबंध में साहेबपुरकमाल थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि ट्रैक्टर को टैंपो ने पीछे से टक्कर मारी है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत और दो लोग घायल हुए हैं। सदर इलाज के लिए अस्पताल भेजा दिया गया है। फिलहाल थाने की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और दोनों वाहन को कब्जे लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में की जा रही है। उधर, इश घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता