ब्रेकिंग
Bihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तारBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार

पागल कुत्ते के काटने से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल, बेगूसराय PHC में भर्ती

BEGUSARAI: बेगूसराय में पागल कुत्ते का आतंक जारी है। वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में एक पागल कुत्ते ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को काट लिया है। ज्यादातर छोटे-छोटे बच्चों

पागल कुत्ते के काटने से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल, बेगूसराय PHC में भर्ती
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में पागल कुत्ते का आतंक जारी है। वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में एक पागल कुत्ते ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को काट लिया है। ज्यादातर छोटे-छोटे बच्चों पर कुत्ते की हमला किया है। आधा दर्जन से अधिक लोगों को कुत्ते ने काट लिया है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। लोग काफी डरे हुए हैं। घर से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं। 


पागल कुत्ते के हमले से डीहपर निवासी दिनेश ठाकुर की तीन वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी, जितेंद्र कुमार के छह वर्षीय पुत्र मासूम कुमार व चार वर्षीय पुत्री नीशू कुमारी एवं भवानंदपुर पंचायत के पानापुर वार्ड नंबर 1 निवासी बटोरन महतो की 10 वर्षीय पुत्री आरुषि कुमारी,जोकिया के राजीव पासवान की तीन वर्षीय पुत्र शिवम कुमार,हरिहर साह के 36 वर्षीय पुत्र उमेश कुमार व निरंजन तांती के 23 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार घायल हो गए हैं।  सभी घायलों को वीरपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है। 


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पागल कुत्ता पीछे से चुपचाप हमला करता है। उसके बाद जख्मी करते हुए आगे की ओर भाग जाता है। जख्मी कुत्ते ने पहले डीह पर पंचायत में प्रवेश किया। उसके बाद भवानंदपुर पंचायत के पानापुर की तरफ भाग निकला। वीरपुर पीएचसी के चिकित्सा प्रभारी नेहाल फारूक एवं स्वास्थ्य प्रबंधक भवेश कुमार वर्मा ने बताया कि सभी घायलों का इलाज पीएचसी में किया गया है।


 उन्होंने बताया कि एंटी रेबीज की सुई सभी को लगायी गयी है। पहला डोज प्रथम दिन, दूसरा डोज तीसरे दिन एवं तीसरा डोज सातवां दिन पड़ता है। पहला डोज सभी को दिया गया है। पागल कुत्ते के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल है। बता दें कि दो दिन पहले भी करीम टोला में दो बकरी को आवारा कुत्ते ने अपना शिकार बनाया था। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से यह मांग कि है कि आवारा कुत्तों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए नहीं तो और कई लोगों को वो अपना शिकार बनाएगा।

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता