ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

नहाने गए तीन दोस्त डूबे, दो की मौत, एक को ग्रामीणों ने बचाया

BEGUSARAI : बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां गंडक में नहाने के दौरान तीन दोस्त डूब गए जिसमें एक दोस्त की किसी तरह ग्रामीणों ने पानी से निकालकर जान बचा ली जबकि दो

नहाने गए तीन दोस्त डूबे, दो की मौत, एक को ग्रामीणों ने बचाया
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां गंडक में नहाने के दौरान तीन दोस्त डूब गए जिसमें एक दोस्त की किसी तरह ग्रामीणों ने पानी से निकालकर जान बचा ली जबकि दो दोस्त डूब गए. वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा दो अन्य की खोजबीन अभी भी जारी है.


घटना मंझौल थाना क्षेत्र के बूढ़ी गंडक कोरिया घाट के समीप की है. बताया जाता है कि तीनों दोस्त नहाने के लिए बूढ़ी गंडक के कोरिया घाट गए हुए थे. उसी दरमियान तीनों दोस्त गहरे पानी में चले गए. स्थानीय लोगों ने जब तीनों दोस्तों को डूबते हुए देखा तो बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन किसी तरह एक युवक को डूबने से बचा लिया जबकि दो युवक को नहीं बचाया जा सका.  


डूबने वाले व्यक्ति की पहचान सुजीत प्रकाश, नंदन कुमार और सनी कुमार के रूप में की गई है जिसमें सुजीत कुमार और सनी कुमार की डूबने से मौत हो गई. जबकि नंदन कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. वहीं स्थानीय गोताखोर के द्वारा दोनों दोस्त की तलाश की जा रही है. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता