ब्रेकिंग
AEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूतटूटने से बचा सीएम थलापति विजय का घर, पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका वापस लीबिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तारछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्टAEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूतटूटने से बचा सीएम थलापति विजय का घर, पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका वापस लीबिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तारछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्ट

BIHAR NEWS : शर्मसार हुई मां की ममता ! बिहार में सड़क किनारे कपड़े से लिपटा नवजात का शव बरामद

BIHAR NEWS : बिहार में बेगूसराय से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के जेल गेट

BIHAR NEWS
कपड़े से लिपटा नवजात का शव बरामद
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार में बेगूसराय से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के जेल गेट के समीप NH-31 किनारे की है। जेल गेट से तकरीबन 50 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे एक नवजात शिशु का शव मिला है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। 


वहीं,बच्ची का शव बरामद होने की खबर सुनकर राहगीर एवं स्थानीय लोगों का भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने नगर थाना पुलिस को दी  है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने नवजात शिशु शव उठाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इसके साथ ही इस मामले को लेकट तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गयी है। 


जबकि इस मामले के सामने आने के बाद हर कोई यही सवाल कर रहा है कि एक नवजात शिशु का शव कैसे कलयुगी मां ने सड़क किनारे फेंक दिया है। लेकिन ऐसा कयास भी लगाया जा रहा है कि किसी और आविवाहित महिला ने अपनी इज्जत आबरू को छुपाने के लिए ऐसी शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया होगा।


इसके अलावा स्थानीय लोगों ने बताया कि जब लोग सड़क किनारे शौच के लिए गया तो देखा कपड़े में लिपटा नवजात शिशु का शव पड़ा हुआ है। हालांकि किसी ने भी इसकी पुष्टि नहीं की किसने और क्यों फेंका ? उधर , नगर थाना के पुलिस नवजात शिशु का शव बरामद करते हुए स्थानीय लोगों एवं आसपास लगे सीसीटीवी के आधार पर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है ।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता