ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

मोबाइल टॉर्च जलाकर लिया गया थंब इंप्रेशन, सक्षमता परीक्षा देने आए थे नियोजित शिक्षक

BEGUSARAI: बेगूसराय में सक्षमता परीक्षा देने वाले नियोजित शिक्षकों का अंधेरे में थंब इंप्रेशन किया गया। मोबाईल का टॉर्च जलाकर यह काम किया गया। मामला नगर थाना क्षेत्र के बी.पी.

मोबाइल टॉर्च जलाकर लिया गया थंब इंप्रेशन, सक्षमता परीक्षा देने आए थे नियोजित शिक्षक
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में सक्षमता परीक्षा देने वाले नियोजित शिक्षकों का अंधेरे में थंब इंप्रेशन किया गया। मोबाईल का टॉर्च जलाकर यह काम किया गया। मामला नगर थाना क्षेत्र के बी.पी.स्कूल का है। अंधेरे में थंब इंप्रेशन लेने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 


इस व्यवस्था को लेकर शिक्षकों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी और सरकार पर नाराजगी जतायी। मामले में शिक्षक नेता राजू सिंह ने कहा कि अंधेरे में थंब इंप्रेशन करवाना बिल्कुल दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। शिक्षक समाज के पथ प्रदर्शक और सम्मानीय होते हैं। 


विभाग को शिक्षक शिक्षिका के बैठने की व्यवस्था और बिजली की पुख्ता व्यवस्था करनी चाहिए थी। महिला शिक्षकों के लिए यह विशेष रूप से अपमानजनक स्थिति है। इसलिए शिक्षा विभाग अपनी लच्चर व्यवस्था दुरुस्त करें इससे शिक्षकों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता