ब्रेकिंग
Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦Bihar News: बेगूसराय में सुबह-सुबह गोलियों की बौछार, फल दुकानदार समेत 2 घायल; बाइक सवार 3 बदमाश फरार✦Bihar News: सीतामढ़ी में पुलिस का एनकाउंटर, दिनेश यादव हत्याकांड के आरोपी को पैर में लगी गोली, तीन अन्य आरोपी भी घायल ✦Bihar News : गांव के 'मिनी सचिवालय' में अब रोज बैठेंगे कर्मचारी, बायोमीट्रिक से होगी निगरानी✦Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल✦Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦Bihar News: बेगूसराय में सुबह-सुबह गोलियों की बौछार, फल दुकानदार समेत 2 घायल; बाइक सवार 3 बदमाश फरार✦Bihar News: सीतामढ़ी में पुलिस का एनकाउंटर, दिनेश यादव हत्याकांड के आरोपी को पैर में लगी गोली, तीन अन्य आरोपी भी घायल ✦Bihar News : गांव के 'मिनी सचिवालय' में अब रोज बैठेंगे कर्मचारी, बायोमीट्रिक से होगी निगरानी✦Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल

शादी के अगले दिन देश में हो गई लॉकडाउन की घोषणा, 44 दिन से दूल्हा-दुल्हन के साथ फंसे हैं बाराती

BEGUSARAI : देश में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए अब लॉकडाउन 3 की घोषणा की गई है. जिस कारण से जो लोग जहां हैं वहीं फंस गए हैं. इसी बीच

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

BEGUSARAI : देश में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए अब लॉकडाउन 3 की घोषणा की गई है. जिस कारण से जो लोग जहां हैं वहीं फंस गए हैं. इसी बीच लॉकडाउन के कारण कानपुर के चौबेपुर कस्बे से बिहार के बेगूसराय आई बारात 44 दिनों से यहीं फंसी है. दूल्हा समेत 10  बाराती लड़की वालों के यहां ठहरे हैं. 

बताया जा रहा है कि कानपुर के  चौबेपुर के हकीम नगर मोहल्ले से महबूब खान के बेटे इम्तियाज का निकाह बेगूसराय के देहलिया फतेहपुर गांव की खुशबू खातून के साथ तय हुई थी. 21 मार्च को शादी की तारीख थी. दूल्हा समेत 10 लोग बारात लेकर कानपुर से बेगूसराय पहुंचे थे. लेकिन निकाह के अहले ही दिन जनता कर्फ्यू की घोषणा हो गई और फिर देश में लॉकडाउन लग गया. जिस कारण दूल्हा- दुल्हन समेंत 10 बाराती बेगूसराय में ही फंस गए हैं. 

लड़के वालों के पास जब पैसे खत्म हो गए तो दुल्हन ने अपने खाते से दो हजार रुपये निकालकर शौहर को दिए. बारात में दूल्हा इम्तियाज, पिता महबूब, मां शरीना बेगम, दूल्हे के खालू (मौसा) मझवन निवासी जलील खान, बहनोई नदीम नाजीन, मासूम नुजन, बिचवानी रियाज अहमद व पड़ोसी अकरम हैं जो बेगूसराय में फंसे हैं. 

बताया जाता है कि दुल्हन के माता पिता नहीं हैं. जिस कारण उसके मामा ने शादी तय की थी. लड़की पक्ष ने दस दिन खाना खिलाने के बाद हाथ खड़े कर दिए. जिसके बाद अब लड़के के पिता ही बारात का खर्च उठा रहे हैं. वहीं दूल्हे के घर पर उसकी बहन और कुछ रिश्तेदार हैं. अब हाल ये है कि इनके पास भी खाने को कुछ नहीं बचा है. पड़ोसी भोजन दे रहे हैं.