ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

जलजमाव से परेशान लोगों ने काटा बवाल, वोट बहिष्कार का लिया फैसला

BEGUSARAI : बेगूसराय में जलजमाव की समस्या से परेशान होकर लोगों ने खातोपुरा स्थित एनएच 31 को जाम कर नगर निगम के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया. इस जाम की वजह से दोनों ओर गाड़ी की लं

जलजमाव से परेशान लोगों ने काटा बवाल, वोट बहिष्कार का लिया फैसला
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में जलजमाव की समस्या से परेशान होकर लोगों ने खातोपुरा स्थित एनएच 31 को जाम कर नगर निगम के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया. इस जाम की वजह से दोनों ओर गाड़ी की लंबी कतार लग गई. जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. 


प्रदर्शनकारियों ने बताया कि खातोपुर वार्ड नंबर 44 में पिछले 20 दिनों से तकरीबन सैकड़ों घरों में पानी प्रवेश कर गया जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया. इसकी शिकायत लगातार स्थानीय वार्ड पार्षद सहित कई नगर निगम पदाधिकारियों से की गई. इसके बावजूद भी इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया. जिससे यहां की जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों ने बताया कि घरों में पानी प्रवेश करने से सभी लोग पानी में ही रहने को विवश हैं और जिंदगी नरक से भी बदतर हो गई है. 


लोगों ने कहा कि इस बार चुनाव में वोट का बहिष्कार करेंगे. प्रदर्शनकारियों की मांग है कि जब तक घर से पानी नहीं निकाला जाएगा तब तक एनएच 31 को जाम रखेंगे. फिलहाल नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर किसी तरह आंदोलनकारियों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता