ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

BIHAR NEWS : जेल में बंद एक कैदी की मौत, सुपरिटेंडेंट पर लापरवाही का आरोप

BEGUSARAI : बिहार बेगूसराय जेल में बन्द एक कैदी की मौत हो गई। यह घटना मंडल कारा की है। मृतक बुजुर्ग की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के फुलवरिया वार्ड-5 के रहने वाले स्वर्गीय शिव शंकर य

BIHAR NEWS : जेल में बंद एक कैदी की मौत, सुपरिटेंडेंट पर लापरवाही का आरोप
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAI : बिहार बेगूसराय जेल में बन्द एक कैदी की मौत हो गई। यह घटना मंडल कारा की है। मृतक बुजुर्ग की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के फुलवरिया वार्ड-5 के रहने वाले स्वर्गीय शिव शंकर यादव का 70 वर्षीय बेटा बमबम यादव के रूप में हुई है। इस मामले में जेल सुपरिटेंडेंट पर लापरवाही आरोप लगाया गया है। इसको लेकर मृतक के पुत्र ने बताया कि मम्मी दो दिन पहले ही पापा से मिलकर आई थी। उसके बाद अब यह मामला सामने आया है।


मृतक के पत्नी माया देवी ने इस मामले में जेल सुपरिटेंडेंट पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनका पति 15 साल से जेल में बंद थ। इसका नाम बमबम यादव था। मुझे लगता है कि इस मामले में साजिश के तहत जेल सुपरीटेंडेंट ने जहरीली वस्तु देकर मार दिया है। इस घटना के परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया है। 


मृतक के पत्नी ने बताया कि वह भगतपुर हाई स्कूल में पदस्थापित थी जो 2 महीना पहले टीचर से रिटायरमेंट ली है। उसके पति 1986 में मध्य विद्यालय नूरजमापुर मिडिल स्कूल में शिक्षक थे। उनके पास लाइसेंसी हथियार था। उसी वक्त दनौली के रहने वाले 1986 में बाल्मीकि यादव की हत्या हो गई थी, जिसमें मेरे पति बमबम यादव को साजिश के तहत फंसा दिया गया था। जबकि जुलाई महीने में बमबम यादव का सजा पूरा हो गया था। मेरे तरफ से कागजी प्रक्रिया पूरी करके दे दिया गया था लेकिन जेल से पूरा नहीं होने के कारण इस वजह से जेल में बंद था। 


इस संबंध में जेल एसपी राजेश कुमार राय ने बताया कि मृतक आजीवन कारावास का कैदी था, आज तकरीबन 12 से 1 के बीच में बैठे थे,अचानक बैठे-बैठे गिर गए फिर उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके तुरंत ही बेगूसराय के सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। यह कुछ ही दिन में जेल से निकलने वाले थे,सभी जगह से रिपोर्ट आ गई थी। मौत की सूचना परिजनों को दे दी गई है। मेडिकल बोर्ड गठित कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। हालांकि जेल प्रशासन के द्वारा सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता