ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

सुशासन पर गिरिराज सिंह का सवाल, पूछा - आखिर क्यों बढ़ गया है इतना अपराध

BEGUSARAI : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. सुशासन की सरकार में बिगड़ी लॉ एंड आर्डर की स्थिति पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सवाल उठाया है. बेगूसराय

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. सुशासन की सरकार में बिगड़ी लॉ एंड आर्डर की स्थिति पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सवाल उठाया है. बेगूसराय में आये दिनों हो रही हत्याओं और कई आपराधिक घटनाओं से नाराज गिरिराज ने पूछा कि आखिर इतना अपराध क्यों बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि बढ़ता अपराध चिंता का विषय है. 


डीआईजी से बात करेंगे गिरिराज
बेगूसराय जिले के फुलवारियां थाना इलाके में अपराधियों ने एक वकील को गोली मार दी. गिरिराज सिंह जख्मी वकील से मिलने अस्पताल पहुंचे थे. जहां उन्होंने पूछा कि आखिर इतना अपराध क्यों बढ़ गया है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं बढ़ते अपराध को लेकर डीआईजी और एसपी से बात करूंगा. बता दें कि इनदिनों बेगूसराय में अपराधियों ने वर्दी के टशन को फीका कर दिया है. अपराधी आये दिन पुलिसवालों को चुनौती दे रहे हैं. बृहस्पतिवार को स्वर्ण व्यवसाई से लूटपाट के दौरान ड्राइवर की हत्या के बाद आज अपराधियों ने वकील को गोली मार दी थी. जख्मी की पहचान उत्तरी के वार्ड नंबर दो के रहने वाले मोहम्मद तस्लीम के बेटे नूर मोहम्मद के रूप में हुई. जिससे मिलने गिरिराज देर शाम अस्पताल पहुंचे थे. 



चहेरे भाई ने की चाकू गोदकर भाई की हत्या
जिले के डंडारी थाना इलाके के तेतरी गांव जमीं विवाद को लेकर एक भाई ने दूसरे भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. मिली जानकारी के मुताबिक जमीन विवाद को लेकर इस वारदात को चचेरे भाई ने अंजाम दिया. मृतक की पहचान तेतरी गांव के रहने वाले रंजीत शर्मा के रूप में की गई है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 



रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता