ब्रेकिंग
पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियापेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

घर से भागे प्रेमी-युगल की पंचायत ने करायी शादी, बिना बैंड-बाजा-बाराती के मंदिर में हुई शादी

BEGUSARAI: किसी ने सच ही कहा है कि प्यार अंधा होता है। प्यार में लोग किसी हद तक गुजरने को तैयार रहते हैं। उनके सामने समाज और जाति बंधन भी मायने नहीं रखता। इन बंधनों को तोड़ ल

घर से भागे प्रेमी-युगल की पंचायत ने करायी शादी, बिना बैंड-बाजा-बाराती के मंदिर में हुई शादी
Santosh Singh
3 मिनट

BEGUSARAI:  किसी ने सच ही कहा है कि प्यार अंधा होता है। प्यार में लोग किसी हद तक गुजरने को तैयार रहते हैं। उनके सामने समाज और जाति बंधन भी मायने नहीं रखता। इन बंधनों को तोड़ लोग जीने मरने की कसमें खाते है। ऐसी ही एक प्रेम कहानी बेगूसराय में सामने आई है जहां प्रेमी-युगल के लिए अंतरजातीय विवाह एक बड़ी समस्या बनी हुई थी। जिसके कारण दोनों के परिजन शादी को तैयार नहीं हुए तब इन्होंने घर से भागने का फैसला लिया। घर से भागकर ये दूसरे गांव में पहुंच गए जहां ग्रामीणों की नजर इन पर पड़ी। जब इनसे पूछताछ की गई तब पूरा मामला सामने आया। ग्रामीणों ने तुरंत इनके परिजनों को बुलाया। जिसके बाद पंचायत बैठायी गई जिसमें दोनों की शादी का फैसला लिया गया। पंचायत के फैसले के बाद बिना बैंड-बाजा और बारात के बरियारपुर के रामघाट स्थित शिव मंदिर में दोनों की शादी करवा दी गई। 




दरअसल बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड 5 के ग्रामीण राजकुमार उर्फ झुन्नीलाल बांध किनारे अपनी दुकान पर सोए हुए थे। तभी इनकी नजर बांध पर टहल रहे प्रेमी-युगल पर पड़ी। जब उन्होंने पूछताछ की तब पूरे मामले की जानकारी मिली। जब ग्रामीणों को पता चला कि युवक खोदावंतपुर और युवती बिदुलिया की रहने वाली है। तब इसकी सूचना दोनों के परिजनों को दी गई। जिसके बाद परिजन बरियारपुर पश्चिमी गांव पहुंचे तब जाकर पंचायत बैठायी गई। पंचायत में दोनों की शादी का फैसला लिया गया। जिसके बाद परिजनों की सहमति से बिना बैंड बाजा और बारात के ही शादी के पवित्र बंधन में दोनों को बंधवा दिया गया। दूसरे गांव से आए प्रेमी-प्रेमिकी की शादी की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई और दोनों को देखने के लिए शिव मंदिर में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने भी वर-वधू को आशीर्वाद दिया। 


प्रेमी युगल ने कहा कि वे एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। जिसकी जानकारी परिजनों को भी लग चुकी थी लेकिन अंतरजातीय विवाह होने के नाते परिजन शादी को तैयार नहीं थे। जिसके बाद मजबुरीवश उन्होंने यह कदम उठाया।

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता