ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

घर में घुसकर तोड़फोड़, लाठी - डंडे और ईट पत्थर से महिलाओं और पुरुष पर किया हमला

BEGUSARAI : खबर बेगूसराय से निकलकर सामने आ रही है। जहां दबंग पड़ोसी ने एक घर में छठ महापर्व के दौरान घुसकर जमकर तो

घर में घुसकर तोड़फोड़, लाठी - डंडे और ईट पत्थर से महिलाओं और पुरुष पर किया हमला
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BEGUSARAI : खबर बेगूसराय से निकलकर सामने आ रही है। जहां दबंग पड़ोसी ने एक घर में छठ महापर्व के दौरान घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और परिजनों से मारपीट की। यह पूरी घटना नगर थाना क्षेत्र के मुंगेरीगंज मोहल्ले की है। 


मिली जानकारी के अनुसार, ज्ञान प्रकाश अपने घर के आंगन में छठ महापर्व का पूजा कर रहे थे तभी पड़ोस के राजकिशोर सिंह के पांच पुत्र अपने आधा दर्जन सहयोगियों के साथ घर में दाखिल हो गया और ईट पत्थर बरसाने लगा और तोड़ फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान घर में रख दो चार पहिया वाहन, एक बाइक को जहां क्षतिग्रस्त कर दिया।


वहीं घर के में लगे शीशे के खिड़की को भी तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान आरोप है की जमकर रोड़ेबाजी भी की गई। जिससे घर का सारा सामान भी टूट गया। इस दौरान महिला पुरुष की डंडे से पिटाई की गई। इसके साथ ही घर मालिक ज्ञान प्रकाश ने बताया कि सुबह में आंगन में छठ महापर्व को लेकर पूजा अर्चना की जा रही थी, पड़ोस के भी तीन चार परिवारों का पूजा उनके आंगन में हो रहा था तभी परोस के आधार दर्जन से ज्यादा लोग पहुंचे और पहले इट पत्थर बरसाए और फिर लाठी डंडे से घर में तोड़फोड़ करने लगे। विरोध करने पर इस दौरान महिला पुरुष की डंडे से पिटाई की गई।


उधर, घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को भी दी गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच पड़ताल की है। हालांकि बदमाशों ने इस घटना को किस वजह से अंजाम दिया है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पीड़ित पक्ष भी किसी भी तरह के कोई विवाद से इनकार किया है। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है।