ब्रेकिंग
मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

गैस सिलेंडर फटने से कई घरों में लगी आग, एक बच्ची और शख्स गंभीर रूप से झुलसे

BEGUSARAI : बेगूसराय में आज अचानक गैस सिलेंडर फटने से कई घरों में भीषण आग लग गई. आग लगने से सभी घर में रखे सामान जलकर राख हो गए. इस आगलगी में एक बच्ची और एक पुरुष झुलस कर गंभीर रूप

गैस सिलेंडर फटने से कई घरों में लगी आग, एक बच्ची और शख्स गंभीर रूप से झुलसे
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में आज अचानक गैस सिलेंडर फटने से कई घरों में भीषण आग लग गई. आग लगने से सभी घर में रखे सामान जलकर राख हो गए. इस आगलगी में एक बच्ची और एक पुरुष झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना बछवारा थाना क्षेत्र के चमथा तीन पंचायत वार्ड संख्या 8 की है.


बताया जाता है कि अचानक गैस सिलेंडर फट गया जिससे कई घरों में आग लग गई. आग लगने के बाद काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न रहा. स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग ने इतना विकराल रूप ले रखा था कि सभी घर को अपनी चपेट में ले लिया. घर में रखे सभी सामान सहित कई कीमती सामान जलकर राख हो गए. 


इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. वहीं घायल बच्ची और पुरुष को इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. फिलहाल काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के द्वारा आग पर काबू पाया गया. घायल बच्ची की पहचान अनिल महतो की 5 वर्षीय पुत्री मनीषा कुमारी एवं स्वर्गीय रघुवीर महतो के बेटे घूरन महतो के रूप में की गई है. सूचना मिलने के बाद बछवारा थाने की पुलिस एवं स्थानीय सीओ मौके पर पहुंचकर मामले की तहकीकात में जुट गए हैं. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता