ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

BIHAR NEWS : गंगा नदी में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां गंगा नदी में डूबने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई है। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। यह

BIHAR NEWS : गंगा नदी में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां गंगा नदी में डूबने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई है। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। यह घटना तेघरा थाना क्षेत्र के मधुरापुर स्थित गंगा नदी की है। मृतक किसान की पहचान तेघरा थाना क्षेत्र के मधुरापुर वार्ड नंबर 14 के रहने वाले राम प्रवेश पासवान का पुत्र नीरज कुमार पासवान के रूप में की गई है। 


जानकारी के अनुसार, नीरज कुमार आज अपने घर से खेत नदी पार कर के देखने जा रहा था। तभी गंगा नदी में अधिक पानी रहने के कारण पैर फिसलने जाने से वह गहरे पानी में चला गया। जिससे वह डूब गया। स्थानीय लोगों ने डूखता देख बचने का हर संभव प्रयास किया। लेकिन बचा नहीं सका आखिरकार नीरज की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि काफी खोजबीन के बाद नीरज का शव गंगा नदी के पानी से बरामद किया है। 


इधर, इस घटना की सूचना परिजनों के द्वारा तेघरा थाना पुलिस को दी। उसके बाद मौके पर तेघरा थाने की पुलिस पहुंचकर शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक नीरज कुमार पैसे से किसान था और खेती-बाड़ी कर पूरे परिवार को भरण पोषण करते थे।