ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

बेगूसराय में दो पक्षों के बीच गोलीबारी, महिला को लगी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफर

बेगूसराय में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी होने लगी। घर के दरवाजे पर खड़ी 45 साल की महिला को गोली लग गयी। गंभीर हालत में उसे PMCH रेफर किया गया।

begusarai me golibari
बेगूसराय में गोलीबारी
© reporter
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के डीहा गाँव में दो पक्षों के बीच वर्चस्व की लड़ाई में हुई गोलीबारी में घर के दरवाजे के पास खड़ी एक महिला को गोली लग गयी जिससे वो बुरी तरह घायल हो गई। आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया लेकिन महिला की गंभीर हालत को देखते हुए पीएमसीएच रेफर किया गया। 


बताया जाता है कि डीहा गाँव में दो पक्षों के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद के दौरान दोनों पक्षों में जमकर गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में हरेराम चौधरी की लगभग 45 वर्षीय पत्नी सविता देवी को गोली लग गई।गोली लगने से सविता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच (पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल) रेफर कर दिया है।


परिजनों के अनुसार, दो पक्षों के बीच वर्चस्व को लेकर गोलीबारी हो रही थी। जब लोग अपनी जान बचाकर भाग रहे थे, तब सविता देवी अपने दरवाजे पर खिड़की के बगल में खड़ी थीं, तभी उन्हें गोली लग गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुँचकर मामले की जाँच कर रही है। गोलीबारी की घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता