ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar Crime : भतीजे ने चाचा को मारी गोली, मामूली विवाद में दिया घटना को अंजाम; स्थिति नाजुक

Bihar Crime : इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां भतीजे ने चाचा को गोली मारकर घायल कर दिया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल

Bihar Crime :
Bihar Crime :
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar Crime : बिहार में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। राज्य के अंदर हर दिन कहीं न कहीं से हत्या,लूट की खबरें निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां भतीजे ने चाचा को गोली मारकर घायल कर दिया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार, बेगूसराय में एक बार फिर रिश्ता शर्मसार हुआ है जहां मामूली विवाद को लेकर भतीजे ने अपने ही चाचा को गोली मार कर घायल कर दिया है। घायल अवस्था में चाचा को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। यह घटना लाखो थाना क्षेत्र के बजीतपुर गांव वार्ड-45 की है। घायल व्यक्ति की पहचान बाजितपुर वार्ड-45 के रहने वाले शिबू पासवान करीब 45 वर्षीय पुत्र रामनंदन पासवान के रूप में की गई है।


इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि घर मामूली विवाद को लेकर विवाद शुरू हो गया। काफी देर तक मारपीट और गाली गलौज हो रहा था। तभी रामनंदन पासवान गाली गलौज का विरोध कर बीच बचाव करने के लिए गया तो भतीजे ने आग बबूला होकर चाचा पर गोली चला दिया। गोली चलते ही मौके पर भगदड़ जैसा स्थिति उत्पन्न हो गया और घायल अवस्था में चाचा राम नंदन पासवान को इलाज के लिए परिजन के लोगों ने शहर के अमीरा हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां वे इलाजरत हैं। वहीं घायल की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।


फिलहाल इस घटना के बाद घटनास्थल पर लाखों थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जूट गई  है। वही इस संबंध में डॉक्टर राहुल कुमार ने बताया है कि गोली पेट में लगी हुई है। स्थिति चिंताजनक है फिलहाल सर्जन के द्वारा इलाज जारी है। बताया जाता है कि घायल के भतीजा आरोपी पहले भी आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है और उसके खिलाफ कई अपराधिक मामले थाना में दर्ज है। 


परिजनों ने बताया कि घायल निः संतान है और अपने भतीजे के एक पुत्र को जब से गोद लिया है तभी से वह निशाने पर था और पीड़ित के हिस्से की जमीन हड़पने की नीयत में असफल होने से बौखलाए हुए था। जख्मी की पत्नी रुना देवी ने बताया कि लड़ाई के लिए बार बार बहाना बनाया जाता है और गाली गलौज करता रहता है । उसने बताया कि वुधवार के दिन से ही घात लगाए  भद्दी गालियां और अवैध रिश्ते का आरोप लगाते हुए विवाद शुरू किया और देखते ही देखते गोली मारकर घायल कर दिया।


घटना के संबंध में एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि घरेलू विवाद में भतीजा नुनुबाबू पासवान ने गोली मारकर अपने चाचा रामानंदन पासवान को जख्मी कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की सूचना पाकर सदर डीएसपी वन सुबोध कुमार सिंह एवं लाखो थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचकर पुरे मामले की जांच पड़ताल की। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों से पूछताछ कर विस्तृत जानकारी ली गई है। जिला पुलिस कप्तान ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी चल रही है।