ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

DM ने CO को किया शो-कॉज, ड्यूटी से गायब रहने पर मांगा जवाब

BEGUSARAI : जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने बुधवार को साहेबपुरकमाल प्रखंड और अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. डीएम के अचानक आते ही कार्यालय में मौजूद अधिकारियों और

DM ने CO को किया शो-कॉज, ड्यूटी से गायब रहने पर मांगा जवाब
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI :  जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने बुधवार को साहेबपुरकमाल प्रखंड और अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. डीएम के अचानक आते ही कार्यालय में मौजूद अधिकारियों और कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान डीएम ने सबसे पहले आरटीपीएस काउंटर सहित विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया. जिसमें अनुपस्थिथित मिले एक अंचल कर्मी को स्पष्टीकरण मांगा गया है.


इसके बाद डीएम बीडीओ कार्यालय पहुंचेे और प्रखंड मुख्यालय पहुंचे आवेदनकर्ताओं से मिलकर बीडीओ श्री निवास को आवेदनों का शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया. इस क्रम में सबदलपुर निवासी रविकांत सिंह द्वारा दिए गए पंचायत की एक योजना में सचिव द्वारा सरकारी राशि गबन के मामले में जांच का निर्देश देकर जांच सही पाये जाने पर प्रपत्र क गठित करने का निर्देश दिया गया है. 


डीएम ने बताया कि औचक निरीक्षण के दौरान राशन कार्ड और दाखिल खारिज के लंबित पड़े मामलों का अतिशीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है. गंगा सड़क पुल एप्रोच पथ में लगातार हो रहे विलंब के संबंध में डीएम ने कहा कि एप्रोच पथ को लेकर थोड़ी बहुुत दिक्कतें आ रही थी, जिसे सुलझा लिया गया है.


एप्रोच पथ के निर्माण कार्य में अवरोध पैदा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. रेल पुुल के रास्ते आवागमन के दौरान घट रहे हादसों के संबंध में उन्होंने कहा कि विगत दिनों हुए हादसे में एक व्यक्ति के मौत की जानकारी मिली है, प्रशासन इसको लेकर गंभीर है. वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर विचार किया जाएगा. 


विष्णुपुर आहोक में बूढ़ी गंडक नदी पर बने पुल के एप्रोच पथ निर्माण में देरी के मामले में आरडब्ल्यूडी के अधिकारियों से बात की गई है, जल्द ही एप्रोच पथ निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा. डीएम ने क्षेत्र में हर घर नल का जल स्कीम के क्रियान्वयन में देरी पर चिंता जाहिर की और योजना को तेजी से पूरा करवाने का भी निर्देश दिया. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता