ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

Bihar News: 5 बच्चों की मां के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ाया डाटा ऑपरेटर, गांव वालों ने करवा दी शादी

आपत्तिजनक स्थिति में मिलने के बाद पहले तो डाटा ऑपरेटर की जमकर धुनाई की गयी फिर पंचायत ने दोनों की शादी करने का फैसला सुनाया। शादी के बाद दोनों को गांव छोड़कर जाने का आदेश दिया। महिला 5 बच्चों की मां है और युवक एक बच्चे का बाप है।

BIHAR POLICE
एक विवाह ऐसा भी
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय से हैरान करने वाली एक खबर सामने आई है जहां पांच बच्चों की मां के साथ एक डाटा ऑपरेटर को आपत्तिजनक हालत में गांव वालों ने पकड़ लिया।  ग्रामीणों ने डाटा ऑपरेटर की पहले जमकर धुनाई कर दी। फिर उसे पंचायत के हवाले कर दिया गया। पंचायत ने फैसला सुनाया गया कि डाटा ऑपरेटर को पांच बच्चों की मां के साथ शादी करना होगा और गांव छोड़कर जाना होगा। पंचायत के इस फैसला के बाद दोनों ने स्वेच्छा से शादी कर ली। डाटा ऑपरेटर एक बच्चे का बाप है. 


पंचायत के आदेश के बाद साहेबपुर कमाल में तैनात डाटा ऑपरेटर विकास ने 5 बच्चों की मां के मांग में समाज के सामने सिंदूर भरा और महिला को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया। महिला ने बताया कि पिछले सालभर से डाटा ऑपरेटर विकास के साथ उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वह पांच बच्चों की मां है। अब वह अपने बच्चों के साथ नए पति के साथ रहना पसंद करेगी। जबकि डाटा ऑपरेटर का कहना है कि वह भी एक बच्चे का पिता है। वह नई पत्नी के साथ रहना चाहता है। गांव वालों ने उनकी जबरन शादी कराई है।


बता दें कि आपत्तिजनक हालत में डाटा ऑपरेटर और महिला के मिलने की खबर मिलते ही देखने के लिए लोगों की भीड़ गांव में जमा हो गई। फिर लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। प्रेमी युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस सुजा गांव पहुंची और आरोपित को अपने साथ ले गई । 


दोनों प्रेमी-युगल की कहानी जिले में खास चर्चा का विषय बना हुआ है। एक बच्चे के पिता को 5 बच्चे की मां से प्यार होना, फिर प्यार के लिए एक सुनसान जगह में ले जाकर इजहार करना और आपत्तिजनक हालत में दोनों को देखे जाने के बाद दोनों की प्रेम कहानी गांव वालों के सामने आ गयी। जिसके बाद पंचायत ने दोनों की शादी करने का फैसला सुनाया और दोनों को गांव छोड़कर जाने के लिए भी कहा गया है।  

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता