ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

कोटा से भूखे-प्यासे बच्चे बेगूसराय पहुंचे, कई जिलों के 1271 छात्र शामिल

BEGUSARAI : कोटा से छात्रों को लेकर बिहार के लिए चली सबसे पहली छात्र स्पेशल ट्रेन सोमवार की सुबह 5:30 बजे बरौनी जंक्शन पहुंच गई. ट्रेन में बेगूसराय, खगड़िया, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, मुंगेर, भागलपुर

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

BEGUSARAI : कोटा से छात्रों को लेकर बिहार के लिए चली सबसे पहली छात्र स्पेशल ट्रेन सोमवार की सुबह 5:30 बजे बरौनी जंक्शन पहुंच गई. ट्रेन में बेगूसराय, खगड़िया, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, मुंगेर, भागलपुर और बांका के 1271 स्टूडेंट सवार थे जो भूखे-प्यासे बेगूसराय पहुंचे. 

लेकिन जब बरौनी जंक्शन पर स्टूडेंट ट्रेन से उतरे तो उनके चेहरे पर घर लौटने की खुशी देखते ही बन रही थी. स्टेशन पर माता-पिता के बजाय प्रशासन ने बच्चों को रिसीव किया.  कड़ी सुरक्षा के बीच स्टेशन पर उतरने के बाद बनाए गए काउंटर पर पंजीकरण के बाद अलग-अलग बसों से उन्हें प्रखंड मुख्यालय भेज दिया गया. जहां स्क्रीनिंग के बाद उन्हें घर भेज दिया जाएगा.


 दूसरी ओर इसी ट्रेन से आए भागलपुर, लखीसराय, जिला के बच्चों को संबंधित जिला प्रशासन के संरक्षण में बस उनके जिला भेज दिया गया है. इधर, सोमवार को अहले सुबह ट्रेन के आने से पहले ही डीएम अरविन्द कुमार वर्मा और एसपी अवकाश कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम बरौनी जंक्शन पहुंच गई थी. वहां स्वास्थ्य और रेल विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी पहले से ही मौजूद थे. ट्रेन के ठीक 5:30 बजे बरौनी जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंचते ही सुरक्षाबलों ने घेर लिया तथा बारी-बारी से काउंटर पर स्कैनिंग के बाद हाथ पर मुहर मारकर सभी को जंक्शन से बाहर निकाला गया.

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता