ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

CM नीतीश के अधिकारियों पर बरसे JDU विधायक, कोरोना के पैसे में कमीशनखोरी का लगाया आरोप

BEGUSARAI : जदयू के मटिहानी विधायक बोगो सिंह उर्फ नरेंद्र सिंह ने एक बार फिर अपने ही सरकार के अधिकारियों पर जमकर भड़ास निकाला है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार क

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

BEGUSARAI : जदयू के मटिहानी विधायक बोगो सिंह उर्फ नरेंद्र सिंह ने एक बार फिर अपने ही सरकार के अधिकारियों पर जमकर भड़ास निकाला है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा कोरोना महामारी से निपटने के लिए जो पैसा आ रहा है उसमें अधिकारियों के द्वारा कमीशन खोरी किया जा रहा है। उन्होनें कहा कि बेगूसराय जिला के आलाअधिकारियों के द्वारा राज्य और केंद्र के पैसा को बंदरबांट किया जा रहा है। 


बोगो सिंह ने कहा कि पूरे जिला का शिकायत आ रहा है कहीं सैनिटाइजर कार्य नहीं हो रहा है। पैसा भारत सरकार और बिहार सरकार के द्वारा पंचायती राज्य को दे दिया गया है ताकि हर पंचायत में पदाधिकारी कैंप करके सैनिटाइजर का काम जल्दी करवा दें।साथ ही इस महामारी में हमारे समाज में अंतिम व्यक्ति है जिसको भारत सरकार खाद्य आपूर्ति जा रही है वर्तमान परिवेश भारत सरकार ने जो घोषणा किया हम 3 महीना तक पर यूनिट 5 केजी चावल जो पहले से 2KG गेहूं 3 केजी चावल मिल रहा है कंटिन्यू रहेगा लेकिन जिला में एक साजिश चल रही है जो सरकार के द्वारा जो अनुदान के रूप में 5 केजी चावल दी जा रही है उसमें घोटाला करने की साजिश चल रही है। 


जेडीयू विधायक ने पदाधिकारियों और डीलरों से कहा कि जो गरीबों का कफन बेच के अपने बच्चों के ऊपर खर्च करोगे जो पैसा बाल बच्चे एवं परिवार के लिए के कफन का काम करेगा इसलिए इमानदारी से सही वजन सही दाम पर गरीबों को खाद सामग्री तथा शीघ्र उपलब्ध कराने का काम करें यह मैं विशेष रूप से अनुरोध करता हूं और आपसे विनती करता हूं। वहीं विधायक ने लोगों से अपील की कि कहा कि 'जान है तो जहान है' इस मुश्किल वक्त में आधी रोटी खाकर आधा गिलास पानी पीकर दूसरों के जीवन को बचाने का कार्य करें यदि पड़ोस में कोई भूखा है या किसी का चूल्हा नहीं जल रहा है दो रोटी उसको खिलाने का काम करें। 



टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता