ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

चर्चित होने के लिए युवक ने फर्जी Dy SP लिखी गाड़ी के साथ बनाई Reel, वायरल होते ही पीछे पड़ी पुलिस

BEGUSARAI : वर्तमान समय में इंस्टाग्राम रील के जरिए फेमस होने का एक अलग खुमार सा चल पड़ा है। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर चर्चित होने की सनक ने बिहार के बेगूसराय में एक युवक को म

चर्चित होने के लिए युवक ने फर्जी Dy SP लिखी गाड़ी के साथ बनाई Reel, वायरल होते ही पीछे पड़ी पुलिस
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAI : वर्तमान समय में इंस्टाग्राम रील के जरिए फेमस होने का एक अलग खुमार सा चल पड़ा है।  ऐसे में अब सोशल मीडिया पर चर्चित होने की सनक ने बिहार के बेगूसराय में एक युवक को मुश्किल में डाल दिया है। अब उसके पीछे पुलिस पड़ गई है और गिरफ्तार करने के लिए सरगर्मी से उसकी तलाश की जा रही है। 


दरअसल, एक युवक ने स्कॉर्पियो गाड़ी पर फर्जी डिप्टी एसपी का बोर्ड और ऊपर लाल बत्ती लगाकर रील वीडियो बनाया था जो बाद में वायरल हो गया। उसने उस रील वीडियो में खुद को डिप्टी एसपी बताकर इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया। हैरानी की बात ये है कि उसने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर भी डेप्युटी सुपरीटेंडेंट ऑफ पुलिस लिख रखा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 

चर्चित होने के लिए युवक ने फर्जी Dy SP लिखी गाड़ी के साथ बनाई Reel, वायरल होते ही पीछे पड़ी पुलिस


मालूम हो कि, साइबर थाने को 23 मार्च को दो वीडियो मिला था जिसमें स्कॉर्पियो गाड़ी पर पुलिस लिखा हुआ था और उस पर डिप्टी एसपी का फर्जी बोर्ड भी लगा था। इस गाड़ी से निकलकर एक युवक ने गाने पर रील बनाया था। जब वायरल वीडियो की जांच की गई तो रील बनाने वाले युवक की पहचान रिफाइनरी थाना क्षेत्र के मोसादपुर गांव में रहने वाले करण कुमार के रूप में हुई। उसके पिता का नाम नारायण महतो है। 

चर्चित होने के लिए युवक ने फर्जी Dy SP लिखी गाड़ी के साथ बनाई Reel, वायरल होते ही पीछे पड़ी पुलिस

उधर, जांच में यह भी सामने आया कि करण कुमार पुलिस विभाग से जुड़ा हुआ नहीं है और न ही वो डिप्टी एसपी है। इसके बावजूद वह फर्जी तरीके से स्कॉर्पियो वाहन पर डिप्टी एसपी का बोर्ड लगाकर और पुलिस लिखकर चल रहा था।नियम के मुताबिक फर्जी तरीके से वाहन पर पुलिस लिखना और डिप्टी एसपी का बोर्ड लगाना गैर कानूनी है. इसके बाद साइबर थाने में पुलिस ने करण कुमार के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता