ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

10 रूपये की खातिर नोजल मैन की पिटाई करने वालों को पुलिस ने दबोचा, 25 हजार का ईनामी भी गिरफ्तार

BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में पेट्रोल पंप पर मारपीट और फायरिंग के मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक पिस्टल, दो मैगजीन और 7 जिंदा का

bihar
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में पेट्रोल पंप पर मारपीट और फायरिंग के मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक पिस्टल, दो मैगजीन और 7 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। यह वारदात शनिवार की शाम बलिया थाना क्षेत्र के सदानंदपुर ढाला के समीप हुई थी। पुलिस ने इस मामले में टॉप 10 में शामिल फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश जीवेश कुंवर को भी गिरफ्तार किया है।


बलिया डीएसपी नेहा कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन बदमाशों को पकड़ा। गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है । पुलिस ने पेट्रोल पंप पर मारपीट और फायरिंग के मामले में तीन युवाओं को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान मनु कुमार, छोटू कुमार और रजनीश कुमार के रूप में हुई है। वहीं, फरार चल रहे शंकर कुमार सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने इनके पास से हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं। इस मामले में आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।


बता दें कि बेगूसराय में 10 रूपये की खातिर विवाद हो गया था। बाइक सवार युवकों ने पेट्रोप पंप के नोजलमैन को बुरी तरह पीटा और फायरिंग की। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। फायरिंग करने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गये। बताया जाता है कि पेट्रोल भरवाने को लेकर युवकों का नोजल मैन के साथ विवाद हुआ था। जिसके बाद दोबारा आये युवकों ने पेट्रोल पंप पर फायरिंग कर दी थीं

टैग्स