ब्रेकिंग
भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबभारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाब

BIHAR NEWS : बूढी गंडक नदी में डूबने से छात्रा की मौत, चचेरे नाना के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने आए थे ननिहाल

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां चचेरे नाना के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने लगे एक छात्रा की डूबने से मौत हो गई है। इस घटना के बा

BIHAR NEWS : बूढी गंडक नदी में डूबने से छात्रा की मौत, चचेरे नाना के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने आए थे ननिहाल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां चचेरे नाना के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने लगे एक छात्रा की डूबने से मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल,घटना की जानकारी नजदीकी थाने के पुलिस को दी गई है। उसके बाद गोताखोर की टीम को बुलाकर शव को बाहर निकाला गया। 


जानकारी के अनुसार, बेगूसराय में वीरपुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरा इमली घाट के बूढी गंडक नदी में डूबने से एक छात्रा की  मौत हो गई। मृतक छात्रा की पहचान नौला पंचायत के गारा गांव के वार्ड- 1 निवासी रवि रंजन पंडित की 10 वर्षीय पुत्री पल्लवी कुमारी के रूप में हुई है। छात्रा अपनी नाना सह मुजफ्फरा निवासी रंजीत पंडित के यहां बचपन से रहकर पढ़ाई करती थी। वह पांचवी क्लास की छात्रा थी।


घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरा निवासी चचेरे नाना मृतक कैलाश पंडित के श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर सतलहान में पल्लवी स्वजनों के साथ मुजफ्फरा इमली घाट के बूढी गंडक नदी में स्नान करने गई थी।इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से उसकी मौत डूबने से हो गई। स्थानीय मछुआरों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। हालांकि उसे चिकित्सक के यहां इलाज हेतु ले जाया गया लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से मृतक के स्वजनों में रो-रोकर बुरा हाल है।


उधर गांव व ननिहाल में मातमी सन्नाटा पसर गया है।मृतका की मां मधु देवी अपनी पुत्री की शव से लिपटकर चीत्कार मारकर रो रही है। इधर घटना की सूचना पाकर वीरपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है। मृतका की पिता मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। पंसस मुकुल प्रकाश व पूर्व उप मुखिया राजकुमार पंडित ने बताया कि मृतक का परिवार बेहद गरीब है। उन्होंने आपदा के तहत पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता की मांग अधिकारी से की है। वहीं एक सप्ताह के अंदर एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से माहौल गमगीन हो गया है।