ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

BPSC टीचर बनते ही शादी से किया इनकार, प्रेमिका के घर वालों ने जबरन करा दी शादी; 4 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

BEGUSARAI : बिहार में इन दिनों एक बार फिर से पकड़ौआ विवाह का मामला सामने आया है। ऐसे में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आया है। जहां बीपीएससी में शिक्षकों की बहाली के ब

BPSC टीचर बनते ही शादी से किया इनकार, प्रेमिका के घर वालों ने जबरन करा दी शादी; 4 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में इन दिनों एक बार फिर से पकड़ौआ विवाह का मामला सामने आया है। ऐसे में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आया है। जहां बीपीएससी में शिक्षकों की बहाली के बाद इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। जो कहीं ना कहीं सरकारी नौकरी करने वाले युवकों के लिए खतरा बनता जा रहा है। यह मामला बेगूसराय जिला अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जिनेंदपुर पंचायत की है। 


जहां पर लोगों ने बीपीएससी शिक्षक अवनीश कुमार की एक मंदिर में जबरन शादी कर दी। हालांकि लड़की पक्ष का कहना है कि अवनीश कुमार एवं नव विवाहित युवती का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था और अवनीश कुमार की बीपीएससी शिक्षक में नियुक्ति होने के बाद अवनीश कुमार ने शादी से मना कर दिया। तब परिजनों को यह कदम उठाना पड़ा ।


दरअसल, बेगूसराय पकरौआ विवाह को लेकर चर्चा में रहा था और उस वक्त दर्जनों युवक युवतियों की जबरन शादी कराई गई थी। लेकिन हाल के दिनों में यह प्रथा पूरी तरह बंद हो गई । अब जब बड़े पैमाने पर शिक्षकों की बहाली हुई है तब यह दौर एक बार फिर शुरू हो रहा है। ऐसे में कहा जा सकता है कि बेगूसराय अपना इतिहास एक बार फिर दोहरा रहा है। बेगूसराय में तेजी से वायरल हो रहा यह वीडियो जिसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि दर्जनो लोगों के द्वारा एक युवक को पकड़कर लड़की की मांग भरवाई जा रही है। 


मिली जानकारी के अनुसार युवक अवनीश कुमार सदर प्रखंड के रजौड़ा सिकंदरपुर का रहने वाला है और उसका 4 सालों से एक एएनएम की ट्रेनिंग ले रही लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था  युवती ने बताया कि अवनीश कुमार के द्वारा कई बार उसे होटल में भी बुलाया गया था जहां साथ बैठकर उन्होंने नाश्ता पानी भी किया था। अब जब अवनीश कुमार की नौकरी लग गई तब वह शादी से इनकार करने लगा। 


10 दिन पूर्व भी अवनीश कुमार ने उसे अपने स्कूल पर बुलाया था जहां उसने शादी से इंकार की बात कही थी । बीते शाम जब अवनीश कुमार उससे मिलने पहुंचा उसी वक्त ग्रामीणों की नजर पड़ गई और ग्रामीणों ने पकड़कर जबरन उसकी शादी एक मंदिर में करवा दी। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष के द्वारा पुलिस में शिकायत नहीं की गई है। लेकिन एक बार फिर से पकरौआ विवाह का दौर बेगूसराय में चर्चा का विषय बना हुआ है।