ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बाइक पर बकरी ले जाना पड़ा महंगा : गिरने से हुई पत्नी की मौत ; पति के साथ जा रही थी मायके

BEGUSARAI : सड़क हादसे का एक मामला बेगूसराय से सामने आ रहा है। जहां बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा -तफरी का माहौल है। म

बाइक पर बकरी ले जाना पड़ा महंगा : गिरने से हुई पत्नी की मौत ; पति के साथ जा रही थी मायके
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BEGUSARAI : सड़क हादसे का एक मामला बेगूसराय से सामने आ रहा है। जहां बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा -तफरी का माहौल है। महिला अपने पति के साथ बाइक पर सवार थी और एक बकरी को भी अपने साथ लेकर जा रही थी।  


बताया जा रहा है कि, मृतका अपने मायके से एक बकरी लेकर अपने ससुराल जा रहा थी। तभी बाइक पर सवार बकरी छटपटाने लगी और बकरी को बचाने के दौरान महिला बाइक के गिर गई। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। उसके बाद उसे घायल अवस्था में बरौनी पीएचसी में इलाज के लाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उसकी जांच के बाद उसे मृत्य घोषित कर दिया।


मृतक महिला की पहचान मंझौल थानाक्षेत्र के मंझौल वार्ड 9 निवासी राजेश्वर सहनी की 40 वर्षीया पत्नी रीना देवी के रुप में हुई है। मृतका के चार बेटे और चार बेटियां हैं।  मृतका के पति राजेश्वर सहनी ने बताया कि चकिया (मायके ) से मेरी पत्नी की मां ने एक बकरी दिया था। उसी को लेकर बाइक पर पति-पत्नी अपने घर जा रहे थे। तभी बाइक पर सवार बकरी अचानक छटपटाने लगी। जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया मेरी पत्नी रीना देवी बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता