ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

बिहार: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत; गुस्साए लोगों ने किया भारी बवाल

BEGUSARAI: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर हर दिन लोगों की जान जा रही है। ताजा घटना बेगूसराय से सामने आई है, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवार को रौंद डाला, जिस

बिहार: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत; गुस्साए लोगों ने किया भारी बवाल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर हर दिन लोगों की जान जा रही है। ताजा घटना बेगूसराय से सामने आई है, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवार को रौंद डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र के मोसादपुर स्थित एनएच 31 के पास की है।


इस मौत के बाद गुस्साए लोगों ने एनएच 31 को जाम कर दिया और जमकर हंगामा करने लगे। मौत से लोग इतना भड़क गए कि ट्रक में तोड़फोड़ शुरू कर दी और भाग रहे ट्रक चालक को खदेड़कर पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद ट्रक चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।


मृतक की पहचान मोसादपुर निवासी भरोसी पासवान के बेटे ललन कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि ललन कुमार अपनी बाइक पर सवार होकर बेगूसराय से अपने घर लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद गुस्साए लोगों को शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता