ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: सीमेंट लदे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर हुई युवक की मौत

BEGUSARAI: बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने एक युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना शुक्रवार की देर शाम नगर क्षेत्र के एनएच-31 के ट्रैफिक चौक के समीप की है।&nbsp

बिहार: सीमेंट लदे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर हुई युवक की मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने एक युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना शुक्रवार की देर शाम नगर क्षेत्र के एनएच-31 के ट्रैफिक चौक के समीप की है। 


मृतक की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के उलाव निवासी पवन पाठक के 22 वर्षीय बेटे ऋषि कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि ऋषि कुमार एक प्राइवेट इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर के यहां इंटरनेट कनेक्शन लगाने और सर्वेयर का काम करता था। आज शाम वह मटिहानी थाना क्षेत्र के रामपुर से इंटरनेट लगाकर बाइक से लौट रहा था। 


इसी दौरान वह नगर थाना क्षेत्र के ट्रैफिक चौक के समीप NH 31 पर चढ़ाने के दौरान बाइक फिसल कर एनएच पर गिर गया, तभी पीछे से आ रहे सीमेंट लोडेड ट्रक ने उसे कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद थोड़ी देर के लिए एनएच-31 जाम हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग दौड़े तो ट्रक ड्राइवर और खलासी ट्रक छोड़ कर भागने में सफल रहा। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता