ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिहार: तेज रफ्तार पिकअप वैन ने मासूम को रौंदा, गुस्साए लोगों ने की जमकर तोड़फोड़

BEGUSARAI: बेगूसराय में तेज रफ्तार पिकअप वैन ने एक मासूम बच्ची को रौंद डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। इस दौर

बिहार: तेज रफ्तार पिकअप वैन ने मासूम को रौंदा, गुस्साए लोगों ने की जमकर तोड़फोड़
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में तेज रफ्तार पिकअप वैन ने एक मासूम बच्ची को रौंद डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान लोगों ने पिकअप वैन में जमकर तोड़फोड़ भी की। घटना गढ़हारा थाना क्षेत्र के राजवाड़ा गांव के पास की है। 


मृतक बच्ची की पहचान नगर परिषद बीहट वार्ड 25 के रहने वाले मुकेश साह की 10 वर्षीय बेटी शिवानी कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शिवानी अपने घर के सामने खेल रही थी, तभी तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।


जिसके बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा और लोगों ने सड़क जाम कर दिया। इस दौरान नाराज लोगों ने गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ भी की। बताया जा रहा है की बच्ची अपनी नानी के घर राजवाड़ा आई हुई थी और सड़क के किनारे खेल रही थी, तभी यह हादसा हो गया। हादसे के बाद भाग रहे पिकअप वैन को लोगों ने खदेड़कर पकड़ लिया।


इस दौरान वैन का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों बच्ची के शव के साथ राजवाड़ा गुमटी के पास बरौनी ज़ीरोमाइल सड़क को जाम कर दिया और घटना को अंजाम देने वाले ड्राइवर की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग कर रहे थे। गढ़हारा थाना ध्यक्ष सुमनत कुमार चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को शांत कराया। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता