ब्रेकिंग
पटना नगर निगम टेंडर घोटाला: आज ED के सामने पेश हो सकते हैं IAS आनंद किशोर, 25 लाख रुपये पहुंचाने से लेकर निजी आवास पर काम कराने तक पूछे जाएंगे सवाल✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦पटना नगर निगम टेंडर घोटाला: आज ED के सामने पेश हो सकते हैं IAS आनंद किशोर, 25 लाख रुपये पहुंचाने से लेकर निजी आवास पर काम कराने तक पूछे जाएंगे सवाल✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान

Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पताल का हाल देखिए! सांप काटने पर हॉस्पिटल पहुंचा युवक...इलाज के लिए गिड़गिड़ाता रहा...लेकिन आराम फरमाते रहे डॉक्टर

Bihar News: बेगूसराय सदर अस्पताल में डॉक्टर ने सांप काटे मरीज का इलाज करने से इनकार कर दिया। इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे डॉक्टर आराम फरमाते नजर आए साथ ही मरीज से बदसलूकी भी की।

Bihar News
सांप काटने पर हॉस्पिटल पहुंचा युवक...इलाज के लिए गिड़गिड़ाता रहा...लेकिन आराम फरमाते रहे डॉक्टर
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar News: बिहार के बेगूसराय सदर अस्पताल के डॉक्टर मरीज का इलाज करने के बजाय आराम फरमाना ज्यादा पसंद करते हैं। बेगूसराय सदर अस्पताल में डॉक्टर ने सांप काटे मरीज अमरेंद्र मिश्रा का इलाज करने से इंकार कर दिया साथ ही दुर्व्यवहार भी किया। इमरजेंसी ड्यूटी के दौरान इलाज करने के बजाय डॉक्टर आराम फरमाते नजर आए।


बेगूसराय सदर अस्पताल में सांप के काटे एक मरीज को डॉक्टर ने न सिर्फ देखने से इंकार कर दिया बल्कि उसके साथ बदसलूकी भी की। बेगूसराय सदर अस्पताल में पदस्थापित डॉक्टर इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात थे जो मरीज के इलाज के बदले डॉक्टर के कमरे में आराम फरमाते नजर आए। इस घटना से नाराज मरीज और उसके परिजन हंगामा करते रहे पर डॉक्टर ने उनको अपने कमरे से बाहर चले जाने को कहा है, जिसके बाद मरीज और परिजनों का गुस्सा और भड़क गया।


दरअसल,बेगूसराय शहर के भारद्वाज नगर के रहने वाले अमरेंद्र मिश्रा नामक व्यक्ति को सांप ने काट लिया, जिसके बाद वह सदर अस्पताल इलाज कराने पहुंचे थे। अमरेंद्र मिश्रा का आरोप है कि वो बार बार इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर से इलाज करने की मिन्नत कर रहे थे। पहले डॉक्टर ने रुकने बोला, बाद में डॉक्टर ने उन्हें देखने से इंकार कर दिया। आरोप है कि जब डॉक्टर को उन्होंने उनकी ड्यूटी याद दिलाई तो डॉक्टर ने इलाज के बदले दुर्व्यवहार किया। अमरेंद्र मिश्रा ने आरोप लगाया कि डॉक्टर चैंबर की जगह अपने रूम में आराम फरमाते रहे। जब मरीज वहां भी उनसे मिलना चाहा तो डॉक्टर ने उन लोगों को गार्ड से कह कर रूम से बाहर  निकलवा दिया।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता