ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Bihar News: ट्रक का ब्रेक फेल होने से बिहार में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत; कई लोगों की हालत गंभीर

Bihar News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ब्रेक फेल से लोडर और कार से टक्कर, 1 मौत, 3 घायल। लाखो थाना पनसल्ला में घटना, पटना के लोगों की हालत गंभीर..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के बेगूसराय जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां लाखो थाना क्षेत्र के पनसल्ला स्थित सूरदास ढाला के पास एक ट्रक का ब्रेक अचानक फेल हो गया। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे लोडर ट्रक से जा टकराया और पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने भी इसमें जोरदार धक्का मार दिया।


इस चेन रिएक्शन हादसे में एक ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय लोग और पुलिस ने घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा तब हुआ जब ट्रक ड्राइवर ब्रेक दबाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन फेल होने से वाहन लोडर से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रक ड्राइवर मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा ड्राइवर वाहन में फंस गया। लोगों और पुलिस ने मशक्कत के बाद उसे निकाला और अस्पताल भेजा।


इसी बीच, अररिया की ओर से आ रही कार ने भी संतुलन खोया और सीधा ट्रक से टकरा गई। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और इसमें सवार तीनों (पटना के सानू कुमार, जावेद इकबाल और निहाल हुसैन) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ट्रक ड्राइवर बृजेश कुमार यादव और उनका हेल्पर भी घायल हैं। मृतक ट्रक ड्राइवर की पहचान अभी नहीं हो सकी है और पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सदर अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है। डॉक्टरों ने बताया कि तीन की हालत नाजुक है और उन्हें ICU में रखा गया है। लाखो थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।