ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar News : शराब माफिया द्वारा ग्रामीणों पर हमले में कई घायल, पुलिस पर भी लगे गंभीर आरोप

Bihar News : ग्रामीण बस लोगों को समझा रहे थे जब यह घटना घटी, पिता पुत्र शराब माफिया के इस हमले में वार्ड पार्षद पुत्र समेत कई घायल हुए हैं.

Bihar News
पुलिस की कार्यवाई
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News : बेगूसराय में अवैध शराब बनाने और बेचने से मना करने पर शराब माफिया ने गांव वालों पर ईट-पत्थर से हमला कर दिया, जिसमें निगम पार्षद के पुत्र और ग्रामीण घायल हो गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने शराब कारोबारी पिता-पुत्र को एक घर में बंद कर बंधक बना लिया। बंधक के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बंधक बने पिता-पुत्र को भीड़ से छुड़ाकर गिरफ्तार कर थाने ले गई है। दरअसल, पूरी घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के नगर निगम वार्ड नंबर 5 कमरुद्दीनपुर गांव की है।


बताया जाता है कि निगम पार्षद सुरेश यादव के नेतृत्व में मंगलवार को गांव में पंचायत लगी थी, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि हर टोले में जाकर अवैध शराब बनाने और कारोबार करने वालों को समझाया जाएगा कि वह इस कार्य को बंद कर लें। इसी निर्णय के आलोक में आज सुबह 40 से 50 की संख्या में ग्रामीण निगम पार्षद सुरेश यादव के नेतृत्व में टोले-टोले में घूमकर लोगों को समझ रहे थे और शराब बनाने और बेचने से मना कर रहे थे।


इसी दौरान जब पार्षद की टीम पुवारी टोला पहुंची तो वहां शराब माफिया अर्जुन निषाद उर्फ टिमला निषाद और उसका पुत्र शिवम उर्फ शिवा निषाद ने गांव वालों पर ईट-पत्थर से हमला कर दिया। इस हमले में निगम पार्षद का पुत्र और कई ग्रामीण घायल हो गए। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने दोनों पिता-पुत्र को पकड़ कर एक कमरे में बंद कर बंधक बना लिया। घटना की सूचना सिंघौल थाना पुलिस को भी दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बंधक बने पिता-पुत्र को भीड़ से बचाकर गिरफ्तार कर थाने ले गई है। इस संबंध में निगम पार्षद सुरेश यादव और स्थानीय शिक्षक राम प्रवेश कुमार ने बताया कि कमरुद्दीनपुर गांव में चोरी छुपे अवैध शराब बनाई जाती है, और बेची जाती है. इसी को बंद करने के लिए आज गांव वाले हर टोला में जाकर लोगों को समझने का काम कर रहे थे।


इसी दौरान पिता-पुत्र ने ईट-पत्थर से गांव वालों पर हमला कर दिया. जिसमें कई लोग घायल हुए। इसलिए इन दोनों को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया। इन लोगों ने पुलिस प्रशासन पर भी आरोप लगाया है कि पुलिस प्रशासन शराब माफियाओं पर कोई कार्रवाई नहीं करती है, इनकी आपस में मिली भगत रहती है, इस वजह से यह कारोबार लगातार बढ़ रहा है। फिलहाल पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही हैं.

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता