ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! छेड़खानी का विरोध करने पर घर में घुसकर की मार पीट और फायरिंग, इलाके में दहशत का माहौल

BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का तांडव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नही

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! छेड़खानी का विरोध करने पर घर में घुसकर की मार पीट और फायरिंग, इलाके में दहशत का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का तांडव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आया है।जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने सरेआम गांव में घुसकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले में  छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशों ने गांव में घुसकर मारपीट की और फायरिंग कर दी है। इस घटना में पिटाई से जहां एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं गोली लगने से एक युवक मामूली रूप से जख्मी हो गया। यह घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के राजापुर डुमरी गांव का है। मारपीट और फायरिंग की घटना से करीब 1 घंटे तक गांव में अफरा तफरी का माहौल बना रहा। 


बताया जा रहा है कि, राजापुर गांव के लड़की और महिलाओं के साथ आकाशपुर गांव के कुछ बदमाश बाइक से आते हैं और छेड़खानी करते हैं। जिसका विरोध गांव के लोग कर रहे थे। आरोप है कि बुधवार की रात करीब 9 बजे बाइक पर सवार होकर करीब दर्जन भर युवक राजापुर गांव पहुंचे और रामनाथ यादव के घर पर चढ़कर फायरिंग कर दी। इसके बाद गांव के लोग इकट्ठा हुए तो दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे से मारपीट शुरू हुई। इसके बाद बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए।


घटना की सूचना मिलते ही सिंघौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पीड़ित रामनाथ यादव ने बताया कि छेड़खानी का विरोध करने पर आकाश पुर गांव के बदमाश पहुंचे थे और मारपीट कर फायरिंग की है। घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया गया है । आप तस्वीरों में भी देख सकते हैं कि किस कदर लाठी डंडे के साथ लोग इसका विरोध कर रहे हैं और युवक भागते समय फायरिंग किया है जिसकी आवाज भी वीडियो में आ रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता