ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में आग ने मचाई तबाही, 40 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख

BEGUSARAI: बिहार के अलग-अलग जिलों से लगातार अगलगी की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है, जहां आग ने बड़ी तबाही मचाई है। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के फतेहा गो

बिहार में आग ने मचाई तबाही, 40 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार के अलग-अलग जिलों से लगातार अगलगी की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है, जहां आग ने बड़ी तबाही मचाई है। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के फतेहा गोयला चौर की है।


बताया जा रहा है कि गुरुवार की दोपहर ग्रामीणों में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब करीब 40 बीघा खेत में लगी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद ग्रामीणों में चीख पुकार मच गई और वे फसल बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे।


जब तक लोग संसाधन जुटा पाते और आग पर काबू पाते तब तक देखते ही देखते आग में विकराल रूप ले लिया था और आग का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा था। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी। 


जानकारी मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया हालांकि तब तक भारी नुकसान हो गया था। ग्रामीणों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। जिला प्रशासन की टीम क्षति का आकलन करने में जुटी है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता