ब्रेकिंग
Bihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तारBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार

bihar crime : बिहार में गोली मारकर महिला की हत्या, रुपए की लेनदेन को लेकर दिया घटना को अंजाम; परिजनों पर लगा आरोप

बेगूसराय में अपराधियों का तांडव एक बार फिर देखने को मिला जहां बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर एक महिला को गोली मारकर हत्या कर दी।

BIHAR CRIME
गोली मारकर हत्या
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar crime : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या,लूट,छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकलकर सामने आता है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से सामने आ रहा है। जहां एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जिस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार,  बेगूसराय में अपराधियों का तांडव एक बार फिर देखने को मिला जहां बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर एक महिला को गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वही महिला की हत्या की खबर लगते ही गांव में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना नीमा चांदपूरा थाना क्षेत्र के नीमा गांव के वार्ड- 5 की है।


मृतिका महिला की पहचान नीमा पंचायत के रहने वाले मणिकांत पोद्दार के 56 वर्षीय पत्नी रेखा देवी के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है की मृतका के भाई और भतीजा को कुछ दिन पहले कर्ज के तौर पर दो लाख रुपए दिया था। उन्होंने बताया है कि बीती रात मृतका के भाई और भतीजा घर पर आया। इस दौरान मृतका रेखा देवी को दोनों मिलकर गोली मारकर हत्या कर दिया। 


उन्होंने बताया है कि लगातार अपने भाई और भतीजा से बकाया रुपया मांगता था। लेकिन लगातार टालमटोल रुपया देने से करते रहता था। उन्होंने बताया है कि जब दोनों घर आया था तभी महिला ने कहा कि दोनों के लिए चाय बना कर दो। तभी बहु ने चाय बनाने के लिए गई थी। उसी दौरान दोनों मिलकर गोली मारकर हत्या कर दिया। उन्होंने बताया है की गोली का आवाज सुनकर जब आए तो दोनों व्यक्ति मौके से फरार हो गया।


उन्होंने बताया है कि पैसे की लेनदेन के कारण ही रेखा देवी के भतीजा और भाई मिलकर गोली मारकर हत्या की है। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने नीमा चांदपूरा थाना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सदर डीएसपी सुबोध कुमार के नेतृत्व में नीमा चांदपूरा थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल जुटी हुई है। फिलहाल इस हत्या की सूचना मिलते ही गांव में काफी संख्या में भीड़ लग गई है।


इधर,पुलिस अधीक्षक बेगूसराय के द्वारा इस घटना को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-02 बेगूसराय के नेतृत्व में नीमाचॉदपुरा थाने की पुलिस टीम के द्वारा घटना के सभी पहलुओं पर छानबीन करते हुए एवं घटना में संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतू छापेमारी की जा रही है।  फिलहाल विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता