ब्रेकिंग
बेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

बिहार: भतीजी से लव मैरिज करने वाले डिप्टी कमिश्नर के खिलाफ बड़ा एक्शन, वीडियो वायरल होने के बाद गिरी गाज

BEGUSARAI: रिश्ते को शर्मसार कर भतीजी से लव मैरिज करने वाले डिप्टी कमिश्नर के खिलाफ बड़ा एक्शन हुआ है। विभाग ने वीडियो वायरल होने के बाद डिप्टी कमिश्नर को सस्पेंड कर दिया है। उनके

बिहार: भतीजी से लव मैरिज करने वाले डिप्टी कमिश्नर के खिलाफ बड़ा एक्शन, वीडियो वायरल होने के बाद गिरी गाज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: रिश्ते को शर्मसार कर भतीजी से लव मैरिज करने वाले डिप्टी कमिश्नर के खिलाफ बड़ा एक्शन हुआ है। विभाग ने वीडियो वायरल होने के बाद डिप्टी कमिश्नर को सस्पेंड कर दिया है। उनके ऊपर बिना किसी को सूचना दिए कार्यालय से लापता होने का आरोप लगा है।


दरअसल, बेगूसराय नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर शिव शक्ति ने परिजनों की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी रचा ली है। इससे पहले लड़की के परिजनों ने बीते 13 अगस्त को हाजीपुर सदर थाना में बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन शादी करने के बाद दोनों प्रेमी जोड़े ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी।


वीडियो वायरल होने के बाद सरकार ने डिप्टी कमिश्नर को सस्पेंड कर दिया है। आरोप है कि डिप्टी कमिश्नर शिव शक्ति कुमार बिना किसी जानकार के कार्यालय में अनुपस्थित रहे। इसके साथ ही साथ उनके ऊपर सरकारी दफ्तर का वीडियो वायरल करने का भी आरोप है।


बता दें कि डिप्टी कमिश्नर शिव शक्ति ने रिश्ते में लगने वाली भतीजी सजल सिंधू से खगड़िया स्थित कात्यायनी मंदिर में शादी रचाई है। शादी के बाद दोनों ने एक वीडियो जारी कर अपने रिश्ते के बारे में जानकारी दी और बताया था कि अपहरण की बात झूठी है, उन्होंने एक दूसरे की मर्जी से शादी रचाई है। दोनों ने खुद की जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। फिलहाल दोनों खगड़िया में किसी जगह पर रह रहे हैं। इस बीच सरकार ने डिप्टी कमिश्नर के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए सस्पेंड कर दिया है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता